दिल्ली में पत्थलगड्डा के मज़दूर की मौत, हत्या का आरोप

दिल्ली में पत्थलगड्डा के मज़दूर की मौत, हत्या का आरोप
प्रतिनिधि, पत्थलगड्डा.
थाना क्षेत्र के जेहरा गांव निवासी द्वारिका गंझू की मौत दिल्ली में हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में चीख पुकार होने लगी. मालूम हो कि द्वारिका अपने साथियों के साथ हजारीबाग जिले के एक व्यक्ति के माध्यम से क़रीब डेढ़ साल पूर्व मजदूरी करने दिल्ली गया हुआ था. द्वारिका गंझू के परिजनों ने मोहम्मद आरिफ अंसारी व उनके ससुर पर द्वारिका गंझू के निर्मम हत्या करने का गंभीर आरोप लगाया गया है. हालांकि इसकी प्रशासनिक पुष्टि नहीं हुई है. द्वारिका गंझू के भाई दुखन कुमार भोगता ने पत्थलगड्डा थाना में लिखित आवेदन देकर बताया कि हजारीबाग जिले के कबलासी गांव निवासी मोहम्मद आरिफ अंसारी ने मेरे भाई को बहला फुसला कर दिल्ली मजदूरी करने के लिए ले गया. जहां पर उनके द्वारा मजदूरों पर बर्बरता से व्यवहार किए जाने पर कई लोग काम छोड़ कर भाग गये. लेकिन मेरा भाई उसके कार्यों में करीब डेढ़ वर्षो से लगा रहा. कई बार मेरे भाई ने आरिफ़ अंसारी से मजदूरी की मांग की. लेकिन मोहम्मद आरिफ अंसारी ने कभी भी मजदूरी का भुगतान नहीं किया. इतना ही नहीं उनके साथ बराबर बर्बरता का व्यवहार किया गया. उसके बावजूद भी मेरे भाई उनके कार्यों पर लगा रहा. आगामी होली त्योहार को लेकर मेरे भाई द्वारिका गंझू ने दस फ़रवरी को अपने मजदूरी की मांग आरिफ अंसारी से की. जिसके बाद उसी रात को आरिफ अंसारी व उनके ससुर मोहम्मद रहमत मियां ने साजिश कर मेरे भाई द्वारिका गंझू की निर्मम हत्या कर दी. हालांकि पुलिस ने सड़क किनारे से शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया और शव को एंबुलेंस के माध्यम से गांव भेज दिया है. मौत का कारण अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. हालांकि पुलिस ने सड़क दुर्घटना का मुकदमा दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराया है.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




