हृदयगति रुकने से मौत, शोक व्यक्त

Updated:
विज्ञापन
हृदयगति रुकने से मौत, शोक व्यक्त

हृदयगति रुकने से मौत, शोक व्यक्त

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड के रौल गांव के 40 वर्षीय पुरुषोत्तम तिवारी का हृदयगति रुक जाने से निधन हो गया. परिजनों ने बताया कि बुधवार को अचानक सीना में दर्द उठा और निधन हो गया. इनके निधन से गांव के लोग शोकाकुल है.उनका एक लड़का व एक लड़की हैं.आकस्मिक निधन पर कई लोगों ने शोक व्यक्त किया है. किशुनपुर मंडल के पूर्व विधायक प्रतिनिधि अशोक तिवारी ने कहा कि पुरुषोत्तम तिवारी भाजपा के सक्रिय सदस्य थे. उनके निधन से भाजपा को अपूरणीय क्षति हुई है. शोक व्यक्त करने वालों में राजू तिवारी, कुंदन दुबे, अनिल पासवान, समाजसेवी हरेंद्र सिंह चेरो, पंचकेड़िया विशेष पासवान, अरविंद तिवारी, कुलबुल दुबे, शैलेश पांडेय समेत अन्य कई लोगों का नाम शामिल है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola