ePaper

Jharkhand Crime News: पलामू में अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग भतीजा चाची को कर रहा था ब्लैकमेल, FIR दर्ज

Updated at : 09 Oct 2022 7:52 PM (IST)
विज्ञापन
Jharkhand Crime News: पलामू में अश्लील वीडियो बनाकर नाबालिग भतीजा चाची को कर रहा था ब्लैकमेल, FIR दर्ज

पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने नाबालिग भतीजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने महिला थाना मेदिनीनगर में नाबालिग भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि भतीजा दुष्कर्म करने के साथ-साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है.

विज्ञापन

Jharkhand Crime News: पलामू जिले के सदर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने नाबालिग भतीजे पर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया है. इस संबंध में महिला ने महिला थाना मेदिनीनगर में नाबालिग भतीजे के खिलाफ मामला दर्ज कराया है. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि भतीजा दुष्कर्म करने के साथ-साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है. आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है. टाउन महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज में बताया कि मामले में आरोपी पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

अश्लील वीडियो बनाकर करता है ब्लैकमेल

पीड़ित महिला ने थाने में दिए आवेदन में कहा है कि उसका भतीजा दुष्कर्म करने के साथ-साथ उसका अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल करता है. आरोपी भतीजा पिछले अप्रैल से ही इस तरह की हरकत करता आ रहा है. पीड़िता यूपी की रहनेवाली है. उसकी शादी छह वर्ष पहले हुयी थी. उसके पति बाहर में नौकरी करते हैं. इसी का फायदा उठाकर भतीजा ने अप्रैल 2022 में घर में अकेला पाकर उसके साथ दुष्कर्म किया. इस दौरान उसने अश्लील वीडियो भी बना लिया था.

Also Read: जामताड़ा रेलवे साइडिंग: कोयला ढुलाई ठप, डंपर मालिकों की दुर्गा पूजा रही फीकी, ये है वजह

इज्जत बचाने के कारण रहती थी चुप

कुछ दिन पहले पीड़िता अपने मायके गयी हुयी थी. आरोपी भतीजा वहां पहुंचकर अपनी चाची के साथ दुष्कर्म किया. पीड़िता ने आरोपी भतीजा से परेशान होकर मेदिनीनगर टाउन महिला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ आवेदन दिया है. आरोपी की उम्र 18 वर्ष से कम है. पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आरोपी पिछले छह महीने से उसे ब्लैकमेल कर रहा है. इज्जत बचाने के कारण वह चुप रहती थी. टाउन महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज में बताया कि मामले में आरोपी पर दुष्कर्म और आईटी एक्ट की धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन कर रही है.

Also Read: 200 करोड़ का मनरेगा घोटाला! केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने सांसद निशिकांत दुबे की शिकायत पर लिया संज्ञान

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola