Firing in Palamu: शख्स को घर में घुसकर मारी गोली, 20 मिनट के अंदर एक अपराधी गिरफ्तार

पलामू में अपराधियों ने एक शख्स को घर में घुसकर गोली मार दी. मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का है. जिन्हें गोली मारी गई है, उनका नाम गौतम सिंह है. गोली लगते ही गौतम जमीन पर गिर पड़े. इधर पुलिस ने 20 मिनट के अंदर अपराधी
पलामू, सैकेत चटर्जी : पलामू में अपराधियों का मनोबल इतना बढ़ गया है कि एक शख्स को घर में घुसकर मार दी. मामला हुसैनाबाद थाना क्षेत्र का है, जहां अज्ञात अपराधी गौतम सिंह नाम के एक व्यक्ति के घर में घुसे और उन्हें गोली मार दी. गोली लगते ही गौतम वहीं गिर गए. इधर अपराधी भाग निकले. अपराधियों ने गौतम पर फायरिंग क्यों की, यह अब तक स्पष्ट नहीं हो पाया है. पुलिस मामले की जांट में जुटी है. इधर गोली लगने से घायल गौतम को हॉस्पिटल लाया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है. फायरिंग की इस घटना से इलाके में दहशत है.
अबतक की मिली जानकारी के मुताबिक, दो लोग गौतम से मिलने उसके घर आए थे. इसी बीच उन्होंने फायरिंग कर दी और छत से कूदकर भाग गए. इधर पुलिस ने 20 मिनट के भीतर ही एक अपराधी को गिरफ्तार कर लिया है. उसके पास से घटना में प्रयुक्त देसी बंदूक भी बरामद कर लिया गया है. पलामू एसपी रिष्मा रमेशन ने इसकी पुष्टि की है. वहीं उन्होंने बताया कि दूसरे अपराधी के धर-पकड़ के लिए छापेमारी जारी है. बताया जा रहा है कि घटना को आपसी विवाद में अंजाम दिया गया है. हालांकि, पुलिस ने इस मामले में कोई जानकारी नहीं दी है.
Also Read: पलामू में बाबा बागेश्वर धाम के कार्यक्रम को लेकर संशोधित याचिका दायर, सुनवाई आज
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Jaya Bharti
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










