भाकपा माओवादियों ने पोस्टर साटे
बरेवा पैक्स गोदाम पास सड़क किनारे प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा पोस्टर चिपकाया गया है.
प्रतिनिधि :हुसैनाबाद / हैदरनगर: हुसैनाबाद के महुडंड पिकेट अंतर्गत लोहबंधा गांव के पांडू मोड़ और हैदरनगर थाना क्षेत्र के बरेवा पैक्स गोदाम पास सड़क किनारे प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के द्वारा पोस्टर चिपकाया गया है.इसके द्वारा लोकसभा चुनाव के वोट बहिष्कार करने की बात कही गयी है . हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी ने कहा कि इस संबंध में प्राप्त जानकारी के बाद पुलिस लगातार जांच पड़ताल में लगी हुई है. ग्रामीणों ने यह बताने से इंकार किया है कि पोस्टर कब और किसने चिपकाया,यह किसी को पता नहीं चला है. इसकी जानकारी मिलते ही पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच कर पोस्टर को उखाड़ फेंका है.साथ ही उन्होंने लोकतंत्र के महापर्व लोकसभा चुनाव में निर्भीकता के साथ मतदान कर देश को मजबूत बनाने की सलाह दी है. पुलिस प्रशासन की टीम हुसैनाबाद, हैदरनगर मोहम्मदगंज के अलावे पांडू थाना की पुलिस सर्च अभियान में जुट गयी है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए