मोहम्मदगंज के उपभोक्ताओं को राहत, अब 25 दिन बाद मिलेगा दूसरा गैस सिलेंडर

Updated:
विज्ञापन

मोहम्मदगंज में इंडेन गैस उपभोक्ताओं के लिए बड़ी खबर, अब 45 के बजाय 25 दिनों में मिलेगा दूसरा सिलेंडर। नई व्यवस्था से ग्रामीणों को मिलेगी बड़ी राहत।

विज्ञापन

मोहम्मदगंज, पलामू : प्रखंड के गैस उपभोक्ताओं के लिए राहत की खबर है. अब दूसरा गैस सिलेंडर लेने के लिए 45 दिन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा. उपभोक्ताओं को 25 दिन बाद ही दूसरा सिलेंडर उपलब्ध कराया जायेगा. यह नयी व्यवस्था सोमवार से लागू कर दी गयी है.

आपके शहर में

विज्ञापन

45 दिन की जगह अब 25 दिन में मिलेगा सिलेंडर

मोहम्मदगंज में इंडेन गैस वितरक के प्रोपराइटर राजन कुमार सिंह ने बताया कि आदेश के अनुसार अब उपभोक्ताओं को 25 दिन में दूसरा सिलेंडर मिलना शुरू हो गया है. पहले 45 दिनों की अवधि निर्धारित थी. इस अवधि के कारण ग्रामीण क्षेत्र के उपभोक्ताओं को होने वाली परेशानी को देखते हुए नयी व्यवस्था लागू की गयी है.

उन्होंने बताया कि अब नियमित रूप से होम डिलीवरी भी की जा रही है. इसके बावजूद किसी उपभोक्ता को सिलेंडर मिलने में परेशानी होती है, तो वह एजेंसी कार्यालय से संपर्क कर सकता है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola