पड़वा में अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ दो बालक निरुद्ध

Updated:
विज्ञापन

जानकारी देते डीएसपी राजेश यादव व अन्य | Prabhat Khabar Network

पलामू पुलिस ने ऑपरेशन सफाया के तहत दो नाबालिगों को अवैध हथियार और चोरी की बाइक के साथ पकड़ा है। तीन आरोपी फरार हैं, पुलिस तलाश में जुटी है।

विज्ञापन

पड़वा, पलामू : पलामू पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाये जा रहे ऑपरेशन सफाया के तहत पड़वा थाना पुलिस ने अवैध हथियार और चोरी की बाइक के मामले में दो बालकों को निरुद्ध किया है. पुलिस ने उनके पास से एक देसी कट्टा, आठ एमएम बोर के दो जिंदा कारतूस, दो बाइक और एक मोबाइल बरामद किया है. कार्रवाई रविवार, 6 सितंबर को कठौतिया कोल माइंस क्षेत्र के बघमनवा टावर के पास की गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

तीन लड़के अंधेरे का फायदा उठाकर भागे

पुलिस को सूचना मिली थी कि बघमनवा टावर के पास चार से पांच लड़के संदिग्ध अवस्था में नशा-पान कर रहे हैं. सूचना के आधार पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई की. इस दौरान दो लड़कों को पकड़ लिया गया, जबकि तीन अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे.

पकड़े गये बालकों की तलाशी लेने पर उनके पास से एक देसी कट्टा और आठ एमएम बोर के दो जिंदा कारतूस बरामद हुए. मौके से पुलिस ने दो बाइक भी जब्त की.

चोरी की पल्सर बेचने पहुंचे थे

जब्त बाइकों में बिना नंबर प्लेट की पल्सर और एक स्प्लेंडर प्लस (जेएच 03 एक्यू 3563) शामिल है. पल्सर का चेचिस नंबर MD2A12DZ4CCG41822 बताया गया है. पूछताछ में पता चला कि पल्सर बाइक चोरी की है. दोनों बालक उसे बेचने के लिए वहां पहुंचे थे. खरीदार नहीं मिलने पर वे वहीं बैठकर नशा कर रहे थे.

पुलिस ने दोनों बाइक, हथियार और मोबाइल जब्त कर दोनों बालकों को निरुद्ध कर लिया है. कार्रवाई में थाना प्रभारी अंचित कुमार, एसआई चिंटू कुमार, सअनि शिव प्रसाद महतो, सअनि विजय कुमार रजक, आरक्षी रामजी राम, उपेंद्र राम और चालक आरक्षी ठाकुर शिवेंद्र कुमार सिंह शामिल थे.

पुलिस ने आम लोगों से अपराध से दूर रहने, गलत संगति से बचने और बच्चों को अपराध की राह पर जाने से रोकने की अपील की है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola