अचार चुनाव संहिता उल्लंघन मामले में सीएस से स्पष्टीकरण

Updated:
विज्ञापन

अचार चुनाव संहिता उल्लंघन मामले में सीएस से स्पष्टीकरण

विज्ञापन

मेदिनीनगर. आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के मामले में डीसी समीरा एस ने पलामू के सिविल सर्जन अनिल कुमार श्रीवास्तव से स्पष्टीकरण पूछा है. डीसी ने पत्र के माध्यम से पूछा है कि आपके द्वारा 30 जनवरी को शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के नयी मोहल्ला, निमिया स्वास्थ्य केंद्र व चैनपुर स्वास्थ्य केंद्र में प्रतिनियुक्त एएनएम की प्रतिनियुक्ति रद्द करते हुए उनके मूल पदस्थापन स्थान पर योगदान के लिए वापस किया गया है. डीसी का कहना है कि नगरपालिका आम चुनाव 2026 के अंतर्गत पलामू जिला में आदर्श आचार संहिता लागू है. फिर भी आपके द्वारा किस परिस्थिति में आदेश निर्गत किया गया है. आपके द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है. कार्य के प्रति घोर लापरवाही बरती गयी है. कहा है कि क्यों ना आपके इस कार्रवाई के बारे में विभाग को सूचना दे दिया जाए. इस मामले में सिविल सर्जन से 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण का जवाब मांगा गया है. मालूम हो कि सिविल सर्जन ने एएनएम रूनी कुमारी, कुमारी श्वेता सिंन्हा, प्रिती वर्मा, सरिता कमारी, मृदुला कुमारी, निराली गिद्ध, राजमुनी कुमारी का प्रतिनियुक्ति रद्द करते हुए मूल पदस्थापित संस्थान सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सदर मेदिनीनगर में वापस कर दिया गया है.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola