ePaper

पलामू के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन, देखें PHOTOS

Updated at : 24 Dec 2023 4:40 PM (IST)
विज्ञापन
पलामू के हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में एनुअल फंक्शन के साथ क्रिसमस सेलिब्रेशन, देखें PHOTOS

रविवार को मेदिनीनगर के प्रमुख स्कूलों में से एक हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव समारोह मनाया गया. कैसे मनाया गया यह कार्यक्रम, आइए देखते हैं इन तस्वीरों में...

विज्ञापन
undefined

पलामू, सैकत चटर्जी: हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल में वार्षिकोत्सव के अवसर पर पहली पाली में आर्ट एंड क्राफ्ट एग्जीबिशन सह मेला का आयोजन किया गया. एग्जीबिशन का उद्घाटन सीआरपीएफ के कमांडेंट श्री साहू ने किया. मौके पर स्कूल के निदेशक ज्ञान शंकर, संगीता शंकर, प्रिंसिपल बीजू जोसफ आदि मौजूद थे.

undefined

इस अवसर पर बच्चों के साथ-साथ एग्जीबिशन देखने पहुंचे अभिभावक भी मस्ती के मूड में दिखे और जमकर खुशियां मनाईं. मेला स्थल पर स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया.

undefined

सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान वायरल सॉन्ग फ्यूजन पर डांस प्रस्तुत कर आदित्य ने लोगों को खूब झुमाया.

undefined

इसके अलावा भांगड़ा और राजस्थानी नृत्यों को भी लोगो ने खूब पसंद किया.

undefined

अलग अलग थीम पर विद्यालय के बच्चों ने चार अलग-अलग क्राफ्ट एग्जीबिशन लगाया, जिसमें भारत गांव और भारत के सांस्कृतिक विरासत पर प्रस्तुत झाकियों को काफी सराहना मिली.

undefined

खास कर बच्चों के द्वारा लगाया गया ट्रेन और अयोध्या राम मंदिर की प्रस्तुति को काफी सराहा गया.

undefined

जेनिकिड्स के बच्चों का एग्जीबिशन देखने उमड़ी भीड़

इस अवसर पर हेरिटेज जेनिकिड्स के बच्चों के द्वारा लगाया गया क्राफ्ट एग्जीबिशन में काफी भीड़ उमड़ी.

undefined

हेरिटेज जूनियर विंग में दिखा क्रिसमस की धूम

हेरिटेज इंटरनेशनल स्कूल के जूनियर विंग के द्वारा भी क्राफ्ट एग्जीबिशन लगाया गया, जिसमें घरेलू इस्तेमाल में उपयोग होने वाली चीजों से कई खूबसूरत मॉडल और सजावट के सामान बनाये गए थे.

undefined

इस एग्जीबिशन में क्रिसमस सेलिब्रेशन प्लैटफॉर्म भी प्रस्तुत किया गया, जिसमें लोगों ने खूब तस्वीरें खिंचवाई.

undefined

क्राफ्ट एग्जीबिशन में लगाए गए मॉडल के साथ लोगों ने खूब तस्वीरें खिंचवाई.

undefined

बच्चों ने की खूब मस्ती

पूरे कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ खूब मस्ती किया. लोगों ने खाने पीने के स्टॉल में भी खूब पकवान खाए.

undefined

दिखा एक मिनी भारतवर्ष

पूरे मेला में हर तरफ भारत की सांस्कृतिक, धार्मिक और सामाजिक रंगों की छटा दिखी. मेला परिसर को एक मिनी भारतवर्ष का रूप दिया गया था.

undefined

छात्र छात्राओं ने इस दौरान भारत के अलग-अलग प्रांत के परिधान और भाषा के सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

Also Read: देखती ही बन रही है रांची के गिरजाघरों की खूबसूरती, जानें क्रिसमस में कहां, कब होगी प्रार्थना
विज्ञापन
Jaya Bharti

लेखक के बारे में

By Jaya Bharti

This is Jaya Bharti, with more than two years of experience in journalistic field. Currently working as a content writer for Prabhat Khabar Digital in Ranchi but belongs to Dhanbad. She has basic knowledge of video editing and thumbnail designing. She also does voice over and anchoring. In short Jaya can do work as a multimedia producer.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola