ePaper

बराही धाम भूमि पजन में मुख्यमंत्री व कई मंत्री शामिल होंगे : विधायक

Updated at : 09 May 2025 9:49 PM (IST)
विज्ञापन
बराही धाम भूमि पजन में मुख्यमंत्री व कई मंत्री शामिल होंगे : विधायक

स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि प्रखंड के बराही धाम में विश्व का सबसे ऊंचा 551 फीट का दुर्गा मंदिर एवं 151 फीट का नवग्रह मंदिर का भूमि पूजन 14 मई को होगा.

विज्ञापन

फोटो 9 डालपीएच – 17 प्रतिनिधि : हुसैनाबाद. स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव ने बताया कि प्रखंड के बराही धाम में विश्व का सबसे ऊंचा 551 फीट का दुर्गा मंदिर एवं 151 फीट का नवग्रह मंदिर का भूमि पूजन 14 मई को होगा. इसकी सफलता को लेकर सक्रियता के साथ लोग काम कर रहे है. विधायक श्री यादव बराही धाम मंदिर परिसर में शुक्रवार को प्रेस कांफ्रेंस में बोल रहे थे. शिवांश चेरिटेबल ट्रस्ट के संयोजक रणधीर सिंह एवं जिला परिषद उपाध्यक्ष सह ट्रस्ट के सचिव आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह शामिल थे. विधायक ने कहा कि क्षेत्र में विश्व विख्यात मंदिर निर्माण क्षेत्र वासियों के लिए गौरव की बात है. उन्होंने बताया कि भूमि पूजन कार्यक्रम में राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के अलावा कई केंदीय मंत्री पहुंचेंगे. ट्रस्ट के सचिव सह जिप उपाध्यक्ष आलोक कुमार सिंह उर्फ टूटू सिंह ने कहा कि बुधवार से 51 घंटे का अखंड कीर्तन का कार्यक्रम जारी है. उन्होंने धर्म-प्रेमी श्रद्धालुओं से अनुरोध किया है. ट्रस्ट के संयोजक रणधीर सिंह ने कार्यक्रम की विस्तार से जानकारी दी. उन्होंने कहा कि सभी के सहयोग से कार्यक्रम सफल होगा. 13 मई शाम तीन बजे से अमृतसरी शोभा यात्रा एवं भव्य झांकी का आयोजन होगा. यह यात्रा बराही धाम से शुरू होकर डं दंगवार, जपला होते हुए पुनः बराही धाम परिसर में समाप्त होगी. भोजपुरी गायक गुंजन सिंह, करीना पांडेय, एवं सविता पांडेय द्वारा सांस्कृतिक संध्या का आयोजन किया जायेगा. 14 मई को सुबह 11:30 बजे भूमि पूजन साधु-संतों, आध्यात्मिक गुरुओं एवं गणमान्य राजनेताओं की उपस्थिति में संपन्न होगा. भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह द्वारा भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. उन्होंने क्षेत्र वासियों को इस कार्यक्रम में पहुच कर सफल बनाने की अपील की है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
VIKASH NATH

लेखक के बारे में

By VIKASH NATH

VIKASH NATH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola