पलामू में बिरनी के काटने से CCL कर्मी की मौत, ड्यूटी के बाद बिगड़ी तबीयत - ब्रेन हेमरेज से रांची में ली अंतिम सांस

Updated:
विज्ञापन
WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

सीसीएल राजहरा कोलियरी के ओवरमैन सुनील कुमार मेहता की बिरनी के डंक के बाद ब्रेन हेमरेज से मौत हो गई. अस्पताल में इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

पड़वा (पलामू). सीसीएल राजहरा कोलियरी के ओवरमैन और लोहड़ी निवासी 36 वर्षीय सुनील कुमार मेहता की शनिवार को रांची के पारस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. शुक्रवार की सुबह करीब आठ बजे घर में उनकी गर्दन में बिरनी ने काट लिया था. उस समय उनकी हालत सामान्य थी और उन्होंने ड्यूटी भी की.

विज्ञापन

डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज बताया

रात करीब एक बजे अचानक उनके पेट में तेज दर्द शुरू हुआ. परिजन उन्हें पहले पड़वा और फिर मेदिनीनगर के निजी अस्पताल ले गये. हालत में सुधार नहीं होने पर उन्हें रांची रेफर किया गया. वहां डॉक्टरों ने ब्रेन हेमरेज बताया. शनिवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने दम तोड़ दिया.

ये भी पढ़ें: पाटन थाना पहुंचे पलामू SP कपिल चौधरी, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों पर रखो पैनी नजर

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

शनिवार को पार्थिव शरीर उनके गांव लोहड़ी पहुंचा. शव पहुंचते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. इससे पहले कोलियरी मोड़ पर सीसीएल राजहरा परियोजना पदाधिकारी विनोद कुमार दीपक, खान प्रबंधक मदन मोहन चतुर्वेदी समेत कर्मियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. मृतक अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गये हैं.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola