पाटन थाना पहुंचे पलामू SP कपिल चौधरी, बोले- सुरक्षा से समझौता नहीं, अपराधियों पर रखो पैनी नजर

Updated:
विज्ञापन

निरीक्षण करते और थाना प्रभारी जानकारी लेते एसपी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पलामू एसपी कपिल चौधरी ने पाटन थाना का निरीक्षण कर अपराध नियंत्रण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के लिए पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश दिए हैं.

विज्ञापन

राम नरेश तिवारी की रिपोर्ट

विज्ञापन

पाटन. पलामू के पुलिस अधीक्षक कपिल चौधरी ने शुक्रवार को पाटन थाना का निरीक्षण कर पुलिस व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की स्थिति का जायजा लिया. थाना पहुंचने पर एसपी ने पुलिस जवानों की परेड की सलामी ली. इसके बाद उन्होंने थाना परिसर की विभिन्न व्यवस्थाओं का बारीकी से निरीक्षण किया.

साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी

एसपी ने थाना परिसर स्थित हेलीपैड, पुराने थाना भवन और पुलिस पदाधिकारियों के आवास का निरीक्षण किया. उन्होंने परिसर की साफ-सफाई, रख-रखाव और सुरक्षा व्यवस्था की भी जानकारी ली. इसके अलावा विभिन्न अभिलेखों का अवलोकन कर उनके संधारण की स्थिति देखी. इस दौरान उन्होंने थाना के कामकाज को लेकर पुलिस पदाधिकारियों से जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये.

क्षेत्र में नियमित और प्रभावी गश्ती

पुलिस अधीक्षक ने क्षेत्र में नियमित और प्रभावी गश्ती सुनिश्चित करने पर विशेष जोर दिया. उन्होंने लंबित कांडों का शीघ्र निष्पादन करने, अपराध नियंत्रण के लिए लगातार निगरानी रखने और किसी भी आपराधिक घटना की सूचना मिलने पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया. उन्होंने पुलिस पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय रहकर आम लोगों के साथ बेहतर समन्वय स्थापित करने को कहा.

ये भी पढ़ें: पलामू की बेटियों ने किया कमाल: राज्य स्तरीय एथलेटिक्स में 3 गोल्ड समेत 6 पदक, DC ने कहा - यह तो बस शुरुआत है

लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी

एसपी ने कहा कि अपराध नियंत्रण और आम लोगों की सुरक्षा पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जायेगी. उन्होंने थाना की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने और पुलिसिंग को प्रभावी करने के लिए आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया.

ये भी पढ़ें: पुलिस वाले के घर में ही चोरी! इंस्पेक्टर के पैतृक आवास से लाखों के जेवरात और नकदी ले उड़े चोर

मौके पर अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद

मौके पर एसडीपीओ राजेश यादव, पुलिस निरीक्षक सुरेश कुमार मंडल, थाना प्रभारी अनिल विद्यार्थी, पुअनि आदित्य प्रसाद, जितेंद्र कुमार यादव व अनिल कुमार सिंह, किशुनपुर ओपी प्रभारी चंद्रशेखर यादव, सअनि प्रभात किरण, मिथुन कुमार रवि, सुरेंद्र राम, मुखदेव चौधरी, अमरेंद्र कुमार सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी और जवान मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola