भ्रष्टाचार के खिलाफ भाजपा ने निकाला आक्रोश मार्च
Published by : DEEPAK Updated At : 24 Jun 2025 9:47 PM
झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश मार्च निकाला.
विश्रामपुर. झारखंड में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ विश्रामपुर नगर परिषद मुख्यालय में भाजपा ने मंगलवार को जन आक्रोश मार्च निकाला. मार्च के दौरान भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने हेमंत सोरेन हाय-हाय, हेमंत सोरेन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे थे. आक्रोश मार्च की शुरुआत जनता उच्च विद्यालय गेट से हुआ. बस स्टैंड, थाना मोड़, गांधी चौक, पंचमुखी मंदिर बाजार परिसर होते हुए नगर भ्रमण के बाद आक्रोश मार्च प्रखंड कार्यालय परिसर पहुंचा, जहां मार्च सभा में तब्दील हो गया. जन आक्रोश रौली के मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य डॉ ईश्वर सागर चंद्रवंशी उर्फ मुन्ना चंद्रवंशी व भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष रूपा सिंह भी शामिल थी. सभा की अध्यक्षता भाजपा नगर मंडल अध्यक्ष बबन राम व संचालन ग्रामीण मंडल अध्यक्ष अमरेश तिवारी ने किया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










