भाजपाइयों ने विकसित भारत का लिया संकल्प

Author Deepak
Updated:
विज्ञापन
भाजपाइयों ने विकसित भारत का लिया संकल्प

प्रखंड के कुम्हवा में भाजपा के पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत के अमृत काल सेवा सुशासन कल्याण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया

विज्ञापन

पाटन. प्रखंड के कुम्हवा में भाजपा के पाटन मंडल अध्यक्ष संजय सिंह की अध्यक्षता में केंद्र सरकार के 11 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में विकसित भारत के अमृत काल सेवा सुशासन कल्याण विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया. जिसमें प्रबुद्धजनों ने भाग लिया. गोष्ठी में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्षों में कुशल नेतृत्व व सुशासन को गिनाया गया. साथ ही विस्तार से चर्चा की गयी.संजय सिंह ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने विकसित भारत समृद्ध भारत का संकल्प लिया है. लेकिन यह तभी संभव होगा जब देश के एक- एक व्यक्ति का सहयोग प्राप्त होगा. तभी 2047 तक विकसित भारत का जो सपना है वह पूरा हो पायेगा. मौके पर अर्जुन तिवारी, जितेंद्र सोनी, पशुपतिनाथ शर्मा, योगेन्द्र पांडेय, उदय सिंह, रविनाथ साव, अशोक सिंह, प्रमोद साव, दिलीप सिंह, रेखा सिंह, विकेश सिंह, विशेष सिंह, संदीप सिंह, मुखलाल साव, बिरजू साव, सिकंदर साव, दिलीप कुमार, उपेन्द्र सिंह, अमन सिंह, नागेंद्र सिंह, गिरेंद्र सिंह, आलोक सिंह, गजेंद्र सिंह, गोलू सिंह पप्पू सिंह, सुरेन्द्र सिंह, अंकित सिंह, सुनील सिंह, पीयूष सिंह, ब्रजेश सि��ह सहित कई लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Deepak

लेखक के बारे में

By Deepak

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola