पोप फ्रांसिस को रांची और डालटेनगंज धर्मप्रांत ने दी श्रद्धांजलि, बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने बताया सच्चाई, दया और प्रेम की प्रतिमूर्ति

पोप फ्रांसिस.
Bishop Theodore Mascarenhas Tribute to Pope Francis: पोप फ्रांसिस के निधन पर डालटेनगंज धर्मप्रांत के बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. अपने शोक संदेश में मस्करेनहस ने कहा कि पोप फ्रांसिस सच्चाई, दया और प्रेम की प्रतिमूर्ति थे. उनकी मृत्यु ने न केवल कैथोलिक कलीसिया, बल्कि संपूर्ण मानवता को एक महान आत्मा से वंचित कर दिया है.
Bishop Theodore Mascarenhas Tribute to Pope Francis: पोप फ्रांसिस के निधन पर डालटेनगंज और रांची धर्मप्रांत ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. डालटेनगंज धर्मप्रांत की ओर से बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने, तो रांची प्रांत की ओर से विंसेंट आईंद ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है. सोमवार 21 अप्रैल को मस्करेनहस ने अपने शोक संदेश में कहा कि पोप फ्रांसिस सच्चाई, दया और प्रेम की प्रतिमूर्ति थे. उनकी मृत्यु ने न केवल कैथोलिक कलीसिया, बल्कि संपूर्ण मानवता को एक महान आत्मा से वंचित कर दिया है. बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने कहा, ‘पोप फ्रांसिस हम सबके लिए आध्यात्मिक पिता थे. एक मार्गदर्शक और सबसे बढ़कर एक ऐसे चरवाहे, जो ईश्वर की दया और करुणा को हमारे बीच जीवनित रखते थे. उनकी प्रेरणा केवल उनके शब्दों में नहीं, बल्कि उनके हर कार्य में दिखती थी.’
मस्करेनहस बोले- व्यक्तिगत जीवन में था पोप फ्रांसिस का विशेष स्थान
बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने कहा कि उनके व्यक्तिगत जीवन में पोप फ्रांसिस का विशेष स्थान रहा है. वर्ष 2014 में पोप फ्रांसिस ने ही उन्हें रांची का सहायक बिशप नियुक्त किया था. फिर वर्ष 2024 में डालटेनगंज धर्मप्रांत का बिशप की महान जिम्मेदारी भी उन्होंने ही सौंपी. मस्करेनहस कहते हैं कि यह केवल एक नियुक्ति नहीं थी. यह एक पिता द्वारा अपने पुत्र पर किया गया विश्वास था, जिसे उन्होंने (बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने) आभार के साथ स्वीकार किया.
‘पोप ने सिखाया- कलीसिया को दयालु माता बनना चाहिए’
बिशप थियोडोर मस्करेनहस ने अपने शोक संदेश में आगे कहा है, ‘हमारे धर्मप्रांत के विश्वासियों को भी संत पापा फ्रांसिस की शिक्षाओं और दृष्टिकोण ने गहराई से प्रभावित किया है. उन्होंने हमें सिखाया कि कलीसिया को एक दयालु माता बनना चाहिए, जो सबके लिए अपने द्वार खोलती है. विशेषकर उन लोगों के लिए, जो पीड़ा, दुख और अस्वीकृति के अंधकार में जी रहे हैं.’
झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हास्य से भरे रहते थे पोप फ्रांसिस – बिशप थियोडोर मस्करेनहस
पोप फ्रांसिस को याद करते हुए बिशप थियोडोर मस्करेनहस कहते हैं, ‘मैंने स्वयं उन्हें कई बार करीब से अनुभव किया. वे बड़े ध्यान से सुनते थे. सादगी सो बोलते थे और हास्य से भरे रहते थे. औपचारिकता की दीवार तोड़कर वे सीधे दिल से संवाद करते थे. यही उनकी सबसे बड़ी शक्ति थी. वे हमें दिखा गये कि एक चरवाहा अपने झुंड से दूर नहीं होता, उनके साथ चलता है. उनकी पीड़ा को महसूस करता है और प्रेम से उनका मार्गदर्शन करता है.’
रांची के आर्कबिशप ने भी पोप को दी श्रद्धांजलि
पोप के निधन पर रांची के आर्कबिशप विंसेंट आईंद ने भी शोक प्रकट किया है. उन्होंने कहा कि कैथोलिक चर्च के सर्वोच्च पद पर आसानी पोप फ्रांसिस 88 साल की उम्र में हम सबको छोड़कर चले गये. आईंद ने कहा है कि पोप प्रांसिस अपना शरीर त्यागकर संतों और देवदूतों के स्वर्ग में लौट सकें. उन्होंने कहा कि सभी को मिलकर पोप फ्रांसिस की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करना चाहिए.
इसे भी पढ़ें
LPG Price Today: 21 अप्रैल को आपको कितने में मिलेगा 14.2 किलो का एलपीजी सिलेंडर, यहां देखें
Video : बोकारो में भीषण मुठभेड़ में एक करोड़ के इनामी प्रयाग उर्फ विवेक समेत 8 नक्सली ढेर
बोकारो मुठभेड़ के बाद डीजीपी की चेतावनी- हथियार के साथ सरेंडर कर दें नक्सली, नहीं तो मारे जायेंगे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Mithilesh Jha
मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




