वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत

मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर हादसा
पड़वा. मेदिनीनगर-औरंगाबाद मुख्य पथ पर गाड़ीखास गांव में अज्ञात वाहन के धक्के से बाइक सवार की मौत हो गयी. घटना सोमवार शाम करीब 6.30 बजे की बतायी जाती है. मृतक सुधीर मांझी रामगढ़ थाना क्षेत्र के दीनाबार गांव का रहने वाला था. जबकि बाइक पर सवार दूसरा व्यक्ति इंद्रदेव सोनी रामगढ़ थाना क्षेत्र के मुसुरमु गांव का रहने वाला है. वह गंभीर रूप से घायल है. इलाज एमएमसीएच में चल रहा है. जानकारी के अनुसार सुधीर व इंद्रदेव सोनी पड़वा दवा लेने गये थे. लौटने के दौरान अज्ञात वाहन ने धक्का मार दिया. जिससे सुधीर की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










