600 से अधिक आवास लाभुकों के नामों का अनुमोदन

600 से अधिक आवास लाभुकों के नामों का अनुमोदन
प्रतिनिधि, हरिहरगंज प्रखंड के सलैया पंचायत स्थित पंचायत सचिवालय सभागार में रविवार को ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) 2.0 के तहत पात्र लाभुकों के चयन पर विस्तृत चर्चा की गयी .ग्रामसभा की सर्वसम्मति से 600 से अधिक योग्य लाभुकों के नामों का अनुमोदन किया गया. ग्रामसभा को संबोधित करते हुए मुखिया कमला देवी ने कहा कि सरकार की इस महत्वाकांक्षी आवास योजना का लाभ वास्तविक जरूरतमंद परिवारों तक पहुंचाना पंचायत की मुख्य प्राथमिकता है. उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों से पारदर्शिता बनाये रखते हुए पात्र लोगों को योजना का लाभ दिलाने में सक्रिय सहयोग करने की अपील की. इस दौरान पंचायत के सर्वांगीण विकास एवं विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर भी विचार-विमर्श किया गया. इस मौके पर पंचायत सचिव लल्लू सिंह, मुखिया प्रतिनिधि सनोज गुप्ता, पंचायत सहायक देवकुमार यादव, अमरेश कुमार यादव, संध्या देवी, सीआरपी संजू देवी, जल सहिया सुनैना देवी, पूर्व मुखिया रघुनंदन साव, अक्षय सिंह, रणधीर कुमार पटेल, वार्ड सदस्य वीरेंद्र यादव, उपेंद्र यादव, अमित यादव, मनीष चंद्रवंशी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










