भयमुक्त होकर मतदान करने की अपील

Updated:
विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्च

विज्ञापन

नगर निकाय चुनाव को लेकर शहर में निकला फ्लैग मार्चप्रतिनिधि , हुसैनाबादनगर निकाय चुनाव शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर रविवार को फ्लैग मार्च निकाला गया. बताया गया कि फ्लैग मार्च का मुख्य उद्देश्य हुसैनाबाद नगर पंचायत चुनाव को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष व भयमुक्त वातावरण में संपन्न कराना है. जुलूस का नेतृत्व अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी गौरांग महतो,एसडीपीओ एस मोहम्मद याकूब ने किया.फ्लैग मार्च की शुरुआत शहर के पटेल चौक, मधुशाला रोड,गांधी चौक मुख्य बाजार, मकबरा रोड, लंबी गली, इस्लानगंज, कुम्हार टोली जपला छतरपुर मुख्य सड़क, आंबेडकर चौक अलावा संवेदनशील और अतिसंवेदनशील इलाकों में किया गया. पुलिस प्रशासन ने फ्लैग मार्च के दौरान मतदाताओं से बिना किसी भय के अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की, साथ ही किसी संदिग्ध गतिविधि की सूचना थाना को देने की अपील की. सोमवार को मतदान के दौरान किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए पुलिस बल तैनात है.मौके पर पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआइ मुकेश सिंह, सौरभ चौबे, केके पांडेय, रामनिवास शर्मा, हैदरनगर थाना प्रभारी अफजल अंसारी, दंगवार ओपी प्रभारी सोनू गुप्ता, देवरी ओपी प्रभारी सोनू कुमार, एसआइ नर्मदेश्वर सिंह, मुन्ना यादव, धर्मेंद्र सिंह, समेत काफी संख्या में पुलिस बल के लोग शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन
विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola