ePaper

7 हजार रुपये रिश्वत लेते मनिका थाना इंस्पेक्टर को ACB की टीम ने किया गिरफ्तार

Updated at : 11 Dec 2020 3:40 PM (IST)
विज्ञापन
7 हजार रुपये रिश्वत लेते मनिका थाना इंस्पेक्टर को ACB की टीम ने किया गिरफ्तार

Jharkhand news, Latehar news : ACB की टीम ने शुक्रवार को लातेहार जिला के मनिका थाना के इंस्पेक्टर नरेश कुमार को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर नरेश कुमार पर आरोप है कि मारपीट के एक मामले में केस को रफा-दफा करने के नाम पर रिश्वत की मांग की गयी थी. पलामू एसीबी की टीम गिरफ्तार इंस्पेक्टर को पलामू ले गयी.

विज्ञापन

Jharkhand news, Latehar news : लातेहार (चंद्रप्रकाश सिंह) : ACB की टीम ने शुक्रवार को लातेहार जिला के मनिका थाना के इंस्पेक्टर नरेश कुमार को 7 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया. इंस्पेक्टर नरेश कुमार पर आरोप है कि मारपीट के एक मामले में केस को रफा-दफा करने के नाम पर रिश्वत की मांग की गयी थी. पलामू एसीबी की टीम गिरफ्तार इंस्पेक्टर को पलामू ले गयी.

जानकारी के अनुसार, मनिका थाना में मारपीट का एक मामला कुछ दिन पहले दर्ज हुआ था. इस मामले में मारपीट के बाद दोनों पक्षों ने मामला दर्ज कराया था. उसी मामले को रफा- दफा करने के नाम पर एक पक्ष के शिकायत कर्ता लक्ष्मण से बतौर घूस की मांग की थी. इस मामले में केस करने वाले लक्ष्मण सिंह का आरोप था कि दूसरे पक्ष ने मनगढ़ंत केस किया है. ऐसे में मनिका पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करें और दोषियों पर कार्रवाई करें.

Also Read: लालू प्रसाद यादव को नहीं मिली जमानत, झारखंड हाईकोर्ट में छह हफ्ते बाद होगी सुनवाई

इस पर इंस्पेक्टर नरेश कुमार ने मामले की जांच के लिए लक्ष्मण सिंह से 10 हजार रुपये की मांग की. बाद में 7 हजार रुपये पर बात तय हुई. इसके बाद लक्ष्मण सिंह ने इस मामले की शिकायत पलामू एसीबी से की.

एसीबी ने पूरे मामले की सत्यता की जांच करने के बाद शुक्रवार को निर्धारित समय पर लक्ष्मण सिंह ने 7 हजार रुपये इंस्पेक्टर के आवास पर जैसे ही दिया तभी एसीबी की टीम ने उन्हें रुपये के साथ गिरफ्तार कर लिया. एसीबी की टीम ने गिरफ्तार इंस्पेक्टर को अपने साथ पलामू ले जाकर न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

Posted By : Samir Ranjan.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola