छतरपुर में ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मारी युवक की मौत, एक गंभीर

Updated:
विज्ञापन
छतरपुर में ट्रैक्टर ने स्कूटी में टक्कर मारी युवक की मौत, एक गंभीर

थाना क्षेत्र के एनएच 98 स्थित महिंद्रा पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी.

विज्ञापन

घटना के विरोध में आक्राेशित लोगों ने फोरलेन एनएच 98 तीन घंटे किया जाम अंकुश यादव का अगले माह होना था शादी, कार्ड बांटने निकला था फोटो:11डालपीएच 02, 03 व 04 प्रतिनिधि, छतरपुर थाना क्षेत्र के एनएच 98 स्थित महिंद्रा पेट्रोल पंप के समीप ट्रैक्टर ने स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. जिससे स्कूटी सवार 22 वर्षीय अंकुश यादव की मौत हो गयी. जबकि दूसरा युवक धीरज यादव गंभीर रूप से घायल है. घटना सुबह 11:30 बजे की बतायी जाती है. घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों ने तीन घंटा एनएच 98 को जाम कर दिया. जिसके कारण आवागमन प्रभावित हो गया. जानकारी के अनुसार थाना क्षेत्र के तेलाड़ी गांव के अंकुश यादव व धीरज यादव स्कूटी नंबर जेएच 03 एपी 1800 से छतरपुर से तेलाड़ी की ओर जा रहे थे, डिवाइडर पार कर रहे थे. इसी क्रम में पेट्रोल पंप के समीप विपरीत दिशा से आ रही बिना नंबर के ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी. जिससे अंकुश यादव की मौत घटनास्थल पर हो गयी. दूसरा युवक घायल धीरज यादव को छतरपुर अनुमंडलीय अस्पताल भर्ती कराया गया. प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर उपचार के लिए मेदिनीनगर एमएमसीएच रेफर कर दिया गया. घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया. घटना की सूचना पाकर अंचल अधिकारी उपेंद्र कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी आशीष कुमार साहू, एएसआइ संजय सिंह समेत कई पदाधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और परिजनों को समझा बूझकर करीब तीन घंटे बाद जाम हटवाया. मौके पर अंचल अधिकारी ने कहा कि सरकारी प्रावधान के अनुसार मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा दिया जायेगा. परिजनों ने बताया कि अगले माह अंकुश यादव की शादी होने वाली थी, जिसका कार्ड बांटने छतरपुर गया था इसी बीच दुर्घटना हो गयी. पुलिस ने ट्रैक्टर व स्कूटी को जब्त कर थाना में लगा दिया गया है. घटना के बाद परिजनों को बुरा हाल है. परिजनाें ने बताया कि सपनों में भी सोचा नहीं था कि ऐसी घटना होगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
विकाश नाथ

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola