अररुआ खुर्द से जग्गू चौक तक बनेगा पेवर ब्लॉक पथ, 5.83 लाख रुपए होंगे खर्च
पेवर ब्लॉक पथ निर्माण का शिलान्यास करते नगर पंचायत अध्यक्ष एवं उपस्थित अन्य. | Prabhat Khabar Network
हरिहरगंज नगर पंचायत के वार्ड 9 में पेवर ब्लॉक पथ का शिलान्यास हुआ. 5.83 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क से स्थानीय लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी.
कृष्णा गुप्ता की रिपोर्ट
हरिहरगंज (पलामू): नगर पंचायत क्षेत्र के वार्ड संख्या 9 में मेन रोड अररुआ खुर्द से जग्गू चौक तक पेवर ब्लॉक पथ निर्माण कार्य का बुधवार को शिलान्यास किया गया. नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी, उपाध्यक्ष सुशील कुमार रवि और वार्ड पार्षद पवन कुमार ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर निर्माण कार्य की शुरुआत की. इस सड़क के निर्माण पर 5.83 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे.
ये भी पढ़ें- करोड़ों के खर्च पर ऑडिट में मिली गड़बड़ियां, NPU VC के अधिकार पर अगले आदेश तक रोक
आवागमन में होगी सुविधा
मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष कुमारी शीला चौधरी ने कहा कि क्षेत्र में सड़क समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास योजनाओं को धरातल पर उतारा जा रहा है. पेवर ब्लॉक पथ के निर्माण से स्थानीय लोगों को आवागमन में सुविधा होगी. खासकर बरसात के दिनों में सड़क पर होने वाली परेशानी से लोगों को राहत मिलेगी.
कई लोग रहे मौजूद
शिलान्यास कार्यक्रम में राजद महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष सह संवेदक संगीता कुशवाहा, अल्पसंख्यक प्रखंड अध्यक्ष कलीम शाह, नगर अध्यक्ष प्रतिनिधि जानू चौधरी सहित कई लोग मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए