24 घंटे का अखंड कीर्तन 31 से

Updated:
विज्ञापन
24 घंटे का अखंड कीर्तन 31 से

24 घंटे का अखंड कीर्तन 31 से

विज्ञापन

मेदिनीनगर. 24 घंटे का अखंड कीर्तन का शनिवार से किया जायेगा. यह आध्यात्मिक आयोजन अष्टाक्षरी सिद्ध महामंत्र बाबा नाम केवलम के सतत कीर्तन के माध्यम से संपूर्ण सृष्टि की मंगल कामना के लिए समर्पित रहेगा. अखंड कीर्तन का शुभारंभ शनिवार दोपहर 12 बजे से होगा. इसका समापन रविवार दोपहर 12 बजे किया जायेगा. यह आयोजन आनंद मार्ग स्कूल सह जागृति, नई मुहल्ला, मेदिनीनगर में संपन्न होगा. भुक्ति प्रधान मधेश्वर ने बताया कि इस अखंड कीर्तन में बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा से सैकड़ों की संख्या में आनंद मार्ग के साधक व साधिकाएं भाग ले रहे हैं. विभिन्न राज्यों से श्रद्धालुओं की सहभागिता के कारण यह आयोजन क्षेत्रीय ही नहीं बल्कि अंतरराज्यीय आध्यात्मिक संगम का स्वरूप लेगा. समिति के अनुसार अखंड कीर्तन का उद्देश्य मानवता, शांति, सद्भाव व सार्वभौमिक कल्याण की भावना को सुदृढ़ करना है. बाबा नाम केवलम महामंत्र के सामूहिक कीर्तन से वातावरण सकारात्मक ऊर्जा व आध्यात्मिक चेतना से परिपूर्ण रहेगा. मौके पर सभी मार्गी दादा-दीदी, साधकगण व श्रद्धालुजनों के सपरिवार मौजूद रहकर आयोजन को सफल बनायेंगे.

विज्ञापन
Akarsh Aniket

लेखक के बारे में

By Akarsh Aniket

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola