वित्त मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

Updated at : 19 Feb 2020 11:45 PM (IST)
विज्ञापन
वित्त मंत्री से मिला प्रतिनिधिमंडल

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद कांग्रेस का एक शिष्टमंडल कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेता धनंजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक में हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं और जनवितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा नये राशन कार्ड बनाने को लेकर मांग पत्र सौंपी. सौंपे […]

विज्ञापन

हुसैनाबाद : हुसैनाबाद कांग्रेस का एक शिष्टमंडल कांग्र्रेस के वरिष्ठ नेता धनंजय कुमार तिवारी के नेतृत्व में कैबिनेट मंत्री रामेश्वर उरांव से रांची स्थित उनके आवास पर मुलाकात की. बैठक में हुसैनाबाद विधान सभा क्षेत्र के स्थानीय समस्याओं और जनवितरण प्रणाली को सुदृढ़ करने तथा नये राशन कार्ड बनाने को लेकर मांग पत्र सौंपी. सौंपे गये पत्र में विधान सभा क्षेत्र के हजारों जरूरत मंदों को राशन कार्ड नहीं बनाये जाने के कारण राशन नहीं मिल पा रहा है.

वैसे लोगों को प्राथमिकता के आधार पर राशन कार्ड बनाने के साथ-साथ हुसैनाबाद अनुमंडल के तीनों प्रखंडों में आपूर्ति पदाधिकारी व विपन्न पदाधिकारी की पदास्थापना हो. वहीं गोदाम प्रबंधक की पदस्थापना की करायी जाये. धान क्रय केंद्र के नहीं खुलने से क्षेत्र के किसान अपने धान को कम भाव में बेचने पर विवश हैं.

हुसैनाबाद में सबसे बड़ी समस्या ट्रेजरी की है. लोगों को ट्रेजरी काम के लिए जिला मुख्यालय जाना पड़ता है. आवेदन पर मंत्री ने शिष्टमंडल को आश्वस्त कराया कि क्षेत्र की समस्या का समाधान होगा. प्रतिनिधिमंडल में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सत्यनारायण सिंह ,गुप्तेश्वर पांडेय ,ऋषिकेश सिंह,शंभु कुमार सिंह समेत कई लोग मौजूद थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola