आम आदमी पार्टी का समर्थन किसी को नहीं : संयोजक

Updated at : 19 Nov 2019 12:04 AM (IST)
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी का समर्थन  किसी को नहीं : संयोजक

मेदिनीनगर : आम आदमी पार्टी के पलामू जिला संयोजक कौशल किशोर बच्चन ने बयान जारी कर कहा कि विधानसभा चुनाव में डालटनगंज विस क्षेत्र से किसी भी दल के प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया गया है.उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने यह झूठी खबर फैलायी है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : आम आदमी पार्टी के पलामू जिला संयोजक कौशल किशोर बच्चन ने बयान जारी कर कहा कि विधानसभा चुनाव में डालटनगंज विस क्षेत्र से किसी भी दल के प्रत्याशी को समर्थन नहीं दिया गया है.उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस के लोगों ने यह झूठी खबर फैलायी है कि आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस प्रत्याशी को समर्थन दिया है. उन्होंने कहा कि चुनाव में किस प्रत्याशी को समर्थन दिया जायेगा. इसे लेकर बैठक में तय होगी.

श्ता बनाया है : केएन त्रिपाठी
मेदिनीनगर : डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी सह पूर्व मंत्री केएन त्रिपाठी ने कहा कि लहर व स्टार प्रचारक के सहारे उस दल के लोग हैं, जिन्हें जनता पर भरोसा नहीं है. उनके लिए तो डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदाता उनके लिए स्टार प्रचारक है. निरंतर जनता के संपर्क में रहकर उन्होंने जनता के साथ अटूट रिश्ता बनाया है.
सोमवार को प्रत्याशी श्री त्रिपाठी ने कई इलाकों में जनसंपर्क अभियान चलाया. उन्होंने कहा कि जनता इस बात को महसूस कर रही है कि डालटनगंज विधानसभा क्षेत्र में विकास ठहर गया है. पांच वर्षों के दौरान यह इलाका विकास के मामले में 25 साल पीछे चला गया है. विकास को गति मिले, इसके लिए वह पूरी सक्रियता के साथ काम करेंगे. जनता के मिजाज को बदलना अब नामुमकिन है.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola