पुलिस ने शराब को लेकर छापामारी अिभयान चलाया
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Nov 2019 12:10 AM
मेराल : मेराल पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण करता के खिलाफ कई गांव में बीती रात्रि अभियान चलाकर जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया. यह अभियान थाना क्षेत्र के दुलदुल भंवरा हा पेसका चामा आदि गांव में यह अभियान पूरी रात चलाया गया. जिसमें संचालक भागने में सफल रहे. जबकि सभी भट्ठी को […]
मेराल : मेराल पुलिस ने अवैध महुआ शराब निर्माण करता के खिलाफ कई गांव में बीती रात्रि अभियान चलाकर जावा महुआ को भी नष्ट कर दिया. यह अभियान थाना क्षेत्र के दुलदुल भंवरा हा पेसका चामा आदि गांव में यह अभियान पूरी रात चलाया गया. जिसमें संचालक भागने में सफल रहे. जबकि सभी भट्ठी को ध्वस्त कर दिया गया.
इस कार्रवाई से आसपास के शराब भट्ठी पर नकेल मिल गया है. इस अभियान में दर्जनों भट्ठी ध्वस्त किये गये. विदित हो कि दुलदुला गांव में महुआ शराब बनाने वाले के खिलाफ लगातार मेराल पुलिस का अभियान जारी है. इस अभियान में थाना प्रभारी रामेश्वर उपाध्याय, पीएसआई कुंदन कुमार यादव, संजय कुमार कुशवाहा, रंजन कुमार सिंह, एएसआई एलबी हरिजन एवं महिला पुरुष पुलिस बल के जवान शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










