मोदीजी के नेतृत्व में मजबूत हुआ है देश : सीपी सिंह

Updated at : 21 Apr 2019 1:06 AM (IST)
विज्ञापन
मोदीजी के नेतृत्व में मजबूत हुआ है देश : सीपी सिंह

पलामू : राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने पलामू में कई इलाकों का दौरा कर पलामू संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के पक्ष में समर्थन मांगा. मंत्री श्री सिंह ने निगम क्षेत्र के सिंगरा और पाटन के कई इलाकों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. मौके पर मंत्री श्री […]

विज्ञापन

पलामू : राज्य के नगर विकास मंत्री सीपी सिंह ने पलामू में कई इलाकों का दौरा कर पलामू संसदीय क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी वीडी राम के पक्ष में समर्थन मांगा. मंत्री श्री सिंह ने निगम क्षेत्र के सिंगरा और पाटन के कई इलाकों में जनसंपर्क कर ग्रामीणों के साथ बैठक की. मौके पर मंत्री श्री सिंह ने कहा कि लोकतंत्र में जनता सर्वोपरि है. इसलिए जनता द्वारा चुने गये जनप्रतिनिधि जनता के सेवक है.

उनका काम जनता की हितों की रक्षा करना है. प्रधानमंत्री बनने के बाद पीएम ने स्पष्ट कर दिया कि वह प्रधान सेवक है और उनका काम देश की चौकीदारी करना है. इसलिए वैसे लोगों को परेशानी हो रही है जो सत्ता में बैठकर देश को लूटने को काम कर रहे थे. आज जब पूरा देश नरेंद्र मोदी जी के साथ चौकीदार के तरह चौकन्ना होकर काम कर रही है तो चोरों की टोली में हाहाकर मचा हुआ है.

उन्होंने लोगों से देश की सुरक्षा व विकास के लिए नरेंद्र मोदी के नेतृत्व जरूरी बताते हुए भाजपा के पक्ष में गोलबंद होने की अपील की. मौके पर छतरपुर विधायक राधाकृष्ण किशोर, प्रदेश मंत्री मनोज सिंह,जिलाध्यक्ष नरेंद्र पांडेय, मंगल सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष अखिलेश पांडेय, संजय सिंह,राजेश गुप्ता ,दयानंद सिंह, हितनारायण सिंह, वशिष्ठ नारायण सिंह, विजय सिंह ,गिरवर सिंह ,गणेश सिंह, गौतम सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola