बेहतर समाज के लिए मतदान जरूरी
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 17 Apr 2019 12:55 AM
मेदिनीनगर : मंगलवार को पड़वा मध्य विद्यालय में प्रभात खबर के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोट करें देश गढ़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पड़वा बीडीओ राजेश कुमार डुंगडुंग, पड़वा थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी, वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर परशुराम तिवारी ने भाग लिया. मौके पर मतदाताओं ने मताधिकार करने का संकल्प लिया. […]
मेदिनीनगर : मंगलवार को पड़वा मध्य विद्यालय में प्रभात खबर के मतदाता जागरूकता अभियान के तहत वोट करें देश गढ़े कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसमें पड़वा बीडीओ राजेश कुमार डुंगडुंग, पड़वा थाना प्रभारी मनोज कुमार तिवारी, वीवीपैट के मास्टर ट्रेनर परशुराम तिवारी ने भाग लिया.
मौके पर मतदाताओं ने मताधिकार करने का संकल्प लिया. कहा कि न वे लोग खुद वोट करेंगे, बल्कि आसपास के लोगों को भी वोट करने के लिए प्रेरित करेंगे. क्योंकि वोट की ताकत से ही समाज में बदलाव आयेगा. सभी को वोट की ताकत को पहचानने की जरूरत है. मतदाता जब जागरूक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे, तो एक बेहतर समाज का निर्माण होगा.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










