ePaper

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सक्रियता दिखायें युवा : उपायुक्त

Updated at : 09 Apr 2019 1:25 AM (IST)
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने में सक्रियता दिखायें युवा : उपायुक्त

मेदिनीनगर : लोकसभा चुनाव 2019को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ. स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘दमदार पलामू, जागरूक पलामू’ की थीम पर मिस्टर वोटर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया गया. जिला […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : लोकसभा चुनाव 2019को लेकर जिला प्रशासन के द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. इसी कड़ी में सोमवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय स्मृति नगर भवन में मतदाता जागरूकता कार्यक्रम हुआ. स्वीप कार्यक्रम के तहत ‘दमदार पलामू, जागरूक पलामू’ की थीम पर मिस्टर वोटर बॉडी बिल्डिंग चैंपियनशिप 2019 का आयोजन किया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने इस कार्यक्रम का उद्घाटन किया.

डीसी डॉ अग्रहरि ने मतदान के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला. कहा कि पलामू संसदीय क्षेत्र में 29 अप्रैल को मतदान होना है.चुनाव में मतदान का प्रतिशत बढ़े, इसके लिए युवाओं को सक्रियता दिखाने की जरूरत है. लोकतंत्र को मजबूत बनाने के लिए सभी मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करना चाहिए.मतदाताओं की जागरूकता एवं मतदान के प्रति दृढ संकल्प की भावना से ही लोकतंत्र मजबूत होगा. उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान के तहत कई तरह की गतिविधियां चलायी जा रही है.
चैंपियनशिप में युवाओं ने जिस तरह अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है, उसी तरह मतदान का प्रतिशत बढ़ाने में भी अपनी सक्रिय सहभागिता निभाये. उपायुक्त ने कहा कि मतदान के दिन सभी मतदाता अपने मतदान केंद्र पर जाकर निश्चित रूप से मतदान करें. चैंपियनशिप प्रतियोगिता आम नागरिकों को मतदान करने के लिए जागरूक कर रहा है. चैंपियनशिप प्रतियोगिता में 18 से 35 वर्ष के युवाओं ने भाग लिया.
प्रतिभागियों ने मतदान के प्रति मतदाताओं को जागरूक करने के उदेश्य से स्लोगन प्रस्तुत किया.चैंपियनशिप में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को उपायुक्त ने पुरस्कार देकर सम्मानित किया. प्रतियोगिता में भास्कर दुबे को प्रथम, क्रिसमस उपहार टोप्पो को द्वितीय व अक्षय कुमार शुक्ला को तृतीय पुरस्कार दिया गया.इस मौके पर डीडीसी बिंदु माधव प्रसाद सिंह, उप निर्वाचन पदाधिकारी शैलेश कुमार, समाज कल्याण पदाधिकारी शत्रुंजय कुमार, कार्यपालक दंडाधिकारी सुधीर कुमार सहित अन्य पदाधिकारी
मौजूद थे.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola