हिरण के खाल के साथ एक गिरफ्तार, तीन फरार
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

सूचना के आधार पर वन िवभाग द्वारा चलाया गया छापामारी अिभयान पाटन : वन विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चलाकर छतरपुर के मांडर पीएफ के नावाडीह गुलाबझरी से हिरण के सिर व खाल के साथ एक को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन लोग फरार हो गये. पाटन वन क्षेत्र के वनपाल रामसुरत प्रसाद ने […]
विज्ञापन
सूचना के आधार पर वन िवभाग द्वारा चलाया गया छापामारी अिभयान
पाटन : वन विभाग की टीम ने छापामारी अभियान चलाकर छतरपुर के मांडर पीएफ के नावाडीह गुलाबझरी से हिरण के सिर व खाल के साथ एक को गिरफ्तार किया है. जबकि तीन लोग फरार हो गये. पाटन वन क्षेत्र के वनपाल रामसुरत प्रसाद ने बताया कि हाल के दिनों में यह सूचना मिल रही थी कि मांडर पीएफ में कुछ लोगों द्वारा जंगली जानवरों का शिकार किया जा रहा है.
इसी सूचना के आधार पर एक छापामारी टीम गठित कर मांडर पीएफ के नावाडीह गुलाबझरी में छापामारी की गयी. इस क्रम में नौडीहा थाना क्षेत्र के नावाडीह के नंदू चौधरी को हिरण के सिर व खाल के साथ गिरफ्तार किया गया है.
छापामारी टीम आने की सूचना मिलते ही इस घटना में शामिल भोला मोची, बुधन मोची, जुगा भुइयां फरार हो गये है. जल्द ही तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया जायेगा. इस अभियान में पंचम दुबे, बसंत तिवारी, रोशन कुमार सिंह, पंकज कुमार,अमित कुमार, विकास साव, विनोद कुमार, राहुल कुमार शामिल थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










