Jharkhand : पलामू में मुठभेड़, सामान छोड़कर भागे टीपीसी उग्रवादी

मेदिनीनगर : झारखंड के सुदूरवर्ती जिला पलामू में रविवार को तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई. पुलिस के करारा जवाब से घबराकर टीपीसी के उग्रवादी अपने सामान छोड़कर भाग खड़े हुए. मुठभेड़ पलामू जिला के हुसैनाबाद के महूडंड और पांडु के सीमावर्ती चमरादाहा […]
मेदिनीनगर : झारखंड के सुदूरवर्ती जिला पलामू में रविवार को तृतीय प्रस्तुति कमेटी (टीपीसी) उग्रवादियों के साथ पुलिस की मुठभेड़ हो गयी. दोनों ओर से जमकर फायरिंग हुई. पुलिस के करारा जवाब से घबराकर टीपीसी के उग्रवादी अपने सामान छोड़कर भाग खड़े हुए.
मुठभेड़ पलामू जिला के हुसैनाबाद के महूडंड और पांडु के सीमावर्ती चमरादाहा जंगल में हुई. सर्च ऑपरेशन के दौरान पलामू पुलिस की टीपीसी उग्रवादियों से भिड़ंत हो गयी. पहले तो उग्रवादियों ने पुलिस को चुनौती दी, लेकिन जवानों की ओर से की गयी जवाबी कार्रवाई के बाद उग्रवादी वहां से भाग गये.
भागते समय उग्रवादी अपनी वर्दियां, पिट्ठू, मोबाइल, चार्जर और अन्य सामान भी नहीं ले गये. पलामू के पुलिस अधीक्षक इंद्रजीत माहथा ने बताया की पुलिस ने पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




