झारखंड : पलामू में दुष्कर्म के बाद नाबालिग की पत्थर से कूचकर हत्या की कोशिश

रांची : झारखंड में दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं. इटखोरी और पाकुड़ के बाद अब पलामू में दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की हत्या की कोशिश की गयी है. बताया जाता है कि तरहसी थाना क्षेत्र में एक वहशी दरिंदे ने नाबालिग से दुष्कर्म किया. पीड़िता ने शोर मचाया, […]
रांची : झारखंड में दुष्कर्म और हत्या की घटनाएं रुकने का नाम नहीं ले रहीं. इटखोरी और पाकुड़ के बाद अब पलामू में दुष्कर्म के बाद नाबालिग लड़की की हत्या की कोशिश की गयी है. बताया जाता है कि तरहसी थाना क्षेत्र में एक वहशी दरिंदे ने नाबालिग से दुष्कर्म किया. पीड़िता ने शोर मचाया, तो आरोपी ने बच्ची के चेहरे को पत्थर से कूचकर उसकी हत्या करने जा रहा था, लेकिन तब तक गांव के लोग वहां पहुंच गये. लोगों को देखते ही आरोपी वहां से फरार हो गया. आरोपी का नाम सोनू अंसारी बताया जाता है.
बुधवार शाम नाबालिग अपने घर से दुकान जा रही थी. तभी इसी गांव के सोनू अंसारी ने अंधेरे का फायदा उठाकर पीड़िता को एक तालाब के पास ले गया और उसके साथ मुंह काला किया. पीड़िता के पिता ने आरोपी के खिलाफ तरहसी थाना में प्राथमिकी दर्ज करायीहै.
पुलिस ने बताया कि पीड़िता का मेडिकल कराया जा चुका है. पुलिस आरोपी को पकड़ने गयी थी, लेकिन वह फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापामारी कर रही है. स्थानीय लोगों ने कहा है कि सोनू अंसारी आपराधिक प्रवृत्ति का व्यक्ति है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




