बेतला में एक नवजात हाथी की मौत, नहीं हुआ था शारीरिक विकास

Updated at : 13 Jul 2017 6:40 PM (IST)
विज्ञापन
बेतला में एक नवजात हाथी की मौत, नहीं हुआ था शारीरिक विकास

मेदिनीनगर : मंगलवार की रात बेतला राष्ट्रीय उद्यान के एक नंबर कॉम्परमेंट में एक नवजात हाथी की मौत होगयी. हाथी का बच्चा नर था. इसकी पुष्टि करते हुए पलामू व्याघ्र आरक्ष के उत्तरी प्रमंडल के उप निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हाथी के बच्चे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. हाथी […]

विज्ञापन

मेदिनीनगर : मंगलवार की रात बेतला राष्ट्रीय उद्यान के एक नंबर कॉम्परमेंट में एक नवजात हाथी की मौत होगयी. हाथी का बच्चा नर था. इसकी पुष्टि करते हुए पलामू व्याघ्र आरक्ष के उत्तरी प्रमंडल के उप निदेशक डॉ अनिल कुमार मिश्रा ने बताया कि हाथी के बच्चे की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई है. हाथी के इस बच्चे की उम्र करीब एक से सवा महीना होने का आकलन किया गया. डॉ मिश्रा ने कहाकि इसके शरीर पर कोई भी जख्म का घाव का निशान नहीं मिला, जिससे यह कहा जा सके ये किसी वन्य प्राणी के हमले का शिकारहुआ हो या किसी इंसानी हरकत के कारण मरा. हाथी के इस बच्चे का पैर के नीचे का हिस्सा अविकसित व कोमल था तथा इसके सूंड़ भी पूर्ण आकर का नहीं था. इससे यह माना जा रहा है की जन्म से ही इसका शारीरिक विकास नहीं हो पाया. अपने झुंड के साथ घूमने के क्रम में यह लगातार पिछड़ता चला गया. इस कारण ही इसकी हालत बिगड़ी व मौत हुई. जब इसके झुंड के अन्य हाथी शव को छोड़कर अलग हुए तब इसे जंगल से उठाया गया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola