ठनका गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत, करमा पूजा के पंडाल में पसरा मातम

Updated:
विज्ञापन

काल्पनिक फ़ोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कैराछत्तर गांव में करमा पूजा के लिए पंडाल बनाते समय 28 वर्षीय युवक अजय कुमार की ठनका गिरने से मौत हो गई. उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया.

विज्ञापन

महेशपुर : महेशपुर थाना क्षेत्र के कैराछत्तर गांव स्थित भौरीकोचा मंदिर के समीप मंगलवार को हल्की बारिश के दौरान अचानक ठनका गिरने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गयी. मृतक की पहचान दुमका जिले के काठीकुंड थाना क्षेत्र निवासी अजय कुमार के रूप में हुई है.

विज्ञापन

करमा पूजा के लिए बना रहा था पंडाल

जानकारी के अनुसार अजय कुमार कैराछत्तर गांव स्थित भौरीकोचा मंदिर के समीप करमा पूजा को लेकर पंडाल निर्माण कार्य करने आया था. मंगलवार को वह अन्य लोगों के साथ पंडाल बनाने में जुटा था. इसी दौरान हल्की बारिश शुरू हो गयी. बारिश के बीच अचानक तेज आवाज के साथ ठनका गिरा, जिसकी चपेट में अजय कुमार आ गया.

इलाज के लिए अस्पताल ले गए लोग

ठनका गिरने से अजय कुमार गंभीर रूप से झुलसकर मौके पर ही मूर्छित होकर गिर पड़ा. आसपास मौजूद लोगों ने आनन-फानन में उसे इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महेशपुर पहुंचाया. चिकित्सक ने प्राथमिक जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया.

अस्पताल से बाहर ले जाते समय मौत

बताया जाता है कि अस्पताल से बाहर ले जाने के क्रम में ही युवक की मौत हो गयी. घटना के बाद परिजनों और पूजा समिति के सदस्यों में मातम का माहौल है.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola