पाकुड़ पहुंचे शहजादा अनवर, केंद्र पर बरसे; खनिज विधेयक और जेएसएससी सीजीएल पर साधा निशाना

Updated:
विज्ञापन

पाकुड़ कांग्रेस कार्यालय में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते संथाल परगना प्रभारी शहजादा अनवर. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

कांग्रेस के संथाल परगना प्रभारी शहजादा अनवर ने पाकुड़ में केंद्र सरकार पर झारखंड के विकास में बाधा डालने का आरोप लगाया. उन्होंने खनिज विधेयक-2026 और जेएसएससी सीजीएल मामले पर भी केंद्र को घेरा.

विज्ञापन

पाकुड़ : कांग्रेस के संथाल परगना प्रभारी शहजादा अनवर मंगलवार को निर्धारित कार्यक्रम के तहत पाकुड़ स्थित कांग्रेस कार्यालय पहुंचे. यहां पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया. इस दौरान उन्होंने राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों, खनिज विधेयक-2026 और जेएसएससी सीजीएल मामले समेत विभिन्न मुद्दों पर केंद्र सरकार पर निशाना साधा.

विज्ञापन

झारखंड सरकार के विकास में बाधा का आरोप

शहजादा अनवर ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाली झारखंड सरकार के विकास कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास कर रही है. उन्होंने कहा कि झारखंड के अधिकारों को कमजोर करने की कोशिश एक सोची-समझी रणनीति का हिस्सा है. कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी.

जेएसएससी सीजीएल मामले पर सरकार का बचाव

जेएसएससी सीजीएल मामले पर उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने जांच सीआईडी को सौंपी है. मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए छापेमारी भी की जा रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्षी दल राजनीतिक भ्रम की स्थिति पैदा करने के उद्देश्य से सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं. उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मामले की जांच को सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास कर रही है और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.

खनिज विधेयक पर केंद्र को घेरा

खनिज विधेयक-2026 को लेकर भी शहजादा अनवर ने केंद्र सरकार की भूमिका पर सवाल उठाया. उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र ने गलत नीयत से विधेयक को मंजूरी देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड के हितों और अधिकारों से जुड़े मुद्दों पर कांग्रेस किसी भी स्तर पर समझौता नहीं करेगी.

संगठन मजबूत करने पर जोर

कार्यक्रम के दौरान पार्टी संगठन को मजबूत करने और जनहित से जुड़े मुद्दों को लेकर संघर्ष को तेज करने पर भी चर्चा हुई. मौके पर कांग्रेस के स्थानीय पदाधिकारी, कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola