अवैध पार्किंग पर चला परिवहन विभाग का डंडा, दो टोटो समेत तीन वाहन जब्त

Updated:
विज्ञापन

सड़क किनारे अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ जांच करती परिवहन विभाग की टीम. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में जिला परिवहन विभाग द्वारा सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ एक बड़ा अभियान चलाया गया. इस दौरान, नियमों का उल्लंघन करने वाले दो टोटो और एक जुगाड़ गाड़ी को जब्त किया गया. प्रशासन ने यातायात नियमों का पालन करने की अपील की है.

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ में सड़क किनारे अवैध पार्किंग और अतिक्रमण के खिलाफ मंगलवार को जिला परिवहन विभाग की ओर से विशेष अभियान चलाया गया. इस दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाले दो टोटो और एक जुगाड़ गाड़ी को जब्त कर संबंधित थाना में सुरक्षित रखा गया. वाहन मालिकों को नियमानुसार जुर्माना जमा कर वाहन विमुक्त कराने की प्रक्रिया पूरी करने का निर्देश दिया गया.

विज्ञापन
सड़क किनारे अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ जांच करती परिवहन विभाग की टीम. | Prabhat Khabar Network
सड़क किनारे अवैध पार्किंग व अतिक्रमण के खिलाफ जांच करती परिवहन विभाग की टीम. | Prabhat Khabar Network

प्रमुख चौक-चौराहों पर जांच

उपायुक्त मेघा भारद्वाज के आदेश पर जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी और यातायात प्रभारी राकेश कुमार रंजन के नेतृत्व में शहर के विभिन्न व्यस्त चौक-चौराहों और प्रमुख मार्गों पर अभियान चलाया गया. डीसी आवास चौक से अंबेडकर चौक, प्यारादापुर चौक, मौलाना चौक, चाचकी, रेलवे फाटक के दोनों ओर, गांधी चौक और हरिनडांगा चौक सहित कई स्थानों पर जांच की गयी.

दुकानदारों और वाहन चालकों को हिदायत

अभियान के दौरान सड़क किनारे अवैध रूप से वाहन खड़े करने, लंबे समय से खराब ट्रक-ट्रैक्टर खड़े कर मार्ग बाधित करने तथा सड़क पर सामान रखकर अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों, गैराज संचालकों और वाहन चालकों को आवश्यक हिदायत दी गयी. प्रशासन ने स्पष्ट किया कि सड़क किनारे अवैध पार्किंग और यातायात बाधित करने वालों के खिलाफ जुर्माना सहित नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी. खराब वाहनों और भारी सामान को जब्त भी किया जा सकता है.

आगे-पीछे नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य

वाहन जांच के दौरान सभी वाहन मालिकों और चालकों को आगे और पीछे निर्धारित नंबर प्लेट लगाने का निर्देश दिया गया. जिले में परिचालित सभी टोटो और ऑटो में भी दोनों ओर नंबर प्लेट लगाना अनिवार्य बताया गया. बिना नंबर प्लेट वाहन चलाते पकड़े जाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गयी.

आगे भी जारी रहेगा अभियान

जिला परिवहन पदाधिकारी मो. मोजाहिद अंसारी ने नागरिकों, दुकानदारों और गैराज संचालकों से सड़क किनारे अतिक्रमण और अवैध पार्किंग नहीं करने की अपील की. उन्होंने कहा कि इससे जाम के साथ दुर्घटना की आशंका बढ़ती है. सड़क सुरक्षा और सुगम यातायात व्यवस्था के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola