पाकुड़ में कोयला तस्करों पर पुलिस का एक्शन, 17 क्विंटल कोयला जब्त; 6 टोटो, 5 बाइक के साथ तीन गिरफ्तार

Updated:
विज्ञापन

जब्त टोटो | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 17 क्विंटल कोयला जब्त किया है. इस मामले में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया है और कोयला तस्करी में इस्तेमाल होने वाले वाहन भी जब्त किए गए हैं.

विज्ञापन

पाकुड़ : पाकुड़ पुलिस ने अवैध कोयला कारोबार के खिलाफ मंगलवार को कार्रवाई करते हुए नगर थाना क्षेत्र के कोयला मोड़ के पास से करीब 17 क्विंटल कोयला बरामद किया. पुलिस ने कोयला तस्करी में इस्तेमाल किए जा रहे छह टोटो और पांच मोटरसाइकिल जब्त करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया.

विज्ञापन

तीन आरोपी गिरफ्तार

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान नगर थाना क्षेत्र के मौलाना चौक निवासी वसीम शेख, मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जानकीनगर निवासी नईम शेख और कोदालकाठी निवासी रसीकुल शेख के रूप में हुई है. गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ नगर थाना में कांड संख्या 216/2026 दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है.

एसपी की सूचना पर गठित हुई टीम

पुलिस के अनुसार, एसपी अनुदीप सिंह को सूचना मिली थी कि नगर थाना क्षेत्र के कोयला मोड़ के रास्ते टोटो और मोटरसाइकिल से अवैध कोयले की ढुलाई की जा रही है. सूचना के सत्यापन और कार्रवाई के लिए एसपी के निर्देश पर एसडीपीओ कुमार गौरव के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया.

घेराबंदी कर वाहनों की जांच

टीम ने कोयला मोड़ के पास घेराबंदी कर वाहनों की जांच शुरू की. इसी दौरान कोयला लदे छह टोटो और पांच मोटरसाइकिल पकड़े गये तथा तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.

कोल माइंस एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामले में भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2), 317(2), 3(5) और 30(ii) कोल माइंस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है.

छापेमारी दल में ये रहे शामिल

छापेमारी दल में एसडीपीओ कुमार गौरव, नगर थाना प्रभारी पुलिस निरीक्षक अनिल कुमार गुप्ता, एसआई अभिषेक कुमार, एसआई दिनेश सिंह, टाइगर मोबाइल के जवान और नगर थाना के सशस्त्र बल शामिल थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola