खेलो झारखंड में पाकुड़ के खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम, जिला स्तर के विजेता जाएंगे रांची

Updated:
विज्ञापन

खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़ में खेलो झारखंड 2026-27 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ. अंडर-17 खिलाड़ियों ने दौड़, कूद, फुटबॉल जैसे खेलों में अपना हुनर दिखाया. उपायुक्त ने अनुशासन और खेल भावना से खेलने की अपील की.

विज्ञापन

पाकुड़ : झारखंड शिक्षा परियोजना, पाकुड़ के तत्वावधान में खेलो झारखंड 2026-27 की जिला स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन मंगलवार को जिला स्तरीय स्टेडियम, बैंक कॉलोनी में किया गया. प्रतियोगिता का शुभारंभ उपायुक्त मेघा भारद्वाज, उप विकास आयुक्त अरविंद कुमार लाल, जिला शिक्षा पदाधिकारी अनीता पुरती, जिला क्रीड़ा पदाधिकारी राहुल कुमार एवं अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी पीयूष कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. इसके बाद पदाधिकारियों ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया.

विज्ञापन

अंडर-17 खिलाड़ियों ने लिया हिस्सा

प्रतियोगिता में जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता के विजेता अंडर-17 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया. इस दौरान 100 मीटर दौड़, खो-खो, लंबी कूद, ऊंची कूद, फुटबॉल सहित विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन किया गया. खिलाड़ियों ने उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया.

पूरी लगन से प्रदर्शन की अपील

मौके पर उपायुक्त मेघा भारद्वाज ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेलो झारखंड युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का बेहतर मंच प्रदान करता है. उन्होंने खिलाड़ियों से पूरी लगन, अनुशासन और खेल भावना के साथ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की अपील की. उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक पदक जीतकर अपने प्रखंड और पाकुड़ जिले का नाम रोशन करें.

विजेता खिलाड़ी जाएंगे रांची

उपायुक्त ने कहा कि जिला स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ी और टीमें रांची में आयोजित राज्य स्तरीय खेलो झारखंड प्रतियोगिता में पाकुड़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे. उन्होंने खिलाड़ियों से राज्य और राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का लक्ष्य निर्धारित कर नियमित अभ्यास और मेहनत करने का आह्वान किया.

खेल से विकसित होती हैं कई क्षमताएं

उपायुक्त ने कहा कि खेल केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं है, बल्कि इससे अनुशासन, टीम भावना, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास होता है.

पदाधिकारी और प्रशिक्षक रहे मौजूद

मौके पर एपीओ, बीपीओ, शिक्षा विभाग के पदाधिकारी व कर्मी, प्रशिक्षक, शिक्षक सहित अन्य मौजूद थे.




खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network
खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network
खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network
खेलो झारखंड प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करतीं उपायुक्त मेघा भारद्वाज. | Prabhat Khabar Network

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola