एनएच-34 पर दो बसें आपस में भिड़ी, आठ लोग घायल

Updated:
विज्ञापन

मुर्शिदाबाद-सागरदिग्घी एनएच 34 पर बुधवार की सुबह दो बस आपस में भिड़ गयी, जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है.

विज्ञापन

फरक्का. मुर्शिदाबाद-सागरदिग्घी एनएच 34 पर बुधवार की सुबह दो बस आपस में भिड़ गयी, जिसमें आधे दर्जन से अधिक लोगों के घायल होने की खबर है. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सागरदिग्घी थाना क्षेत्र अंतर्गत धुमारपाड़ा के समीप एनएच पर बहरामपुर से फरक्का की ओर जा रही दो बस (एक सरकारी व एक गैर सरकारी) ओवरटेक के क्रम में धुमारपाड़ा के समीप आपस में भिड़ गयी. इस घटना में दोनों बसों को बुरी तरह नुकसान पहुंचा है. इस घटना में करीब 8 लोग घायल हो गये, जिन्हें सागरदिग्घी थाने की पुलिस ने नजदीकी अस्पताल पहुंचाया. मौके पर पहुंचे सागरदिग्घी आइसी बिजन रॉय ने कहा कि सामान्य रूप से घायल लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है. मामले में दोनों बस चालकों पर प्राथमिकी दर्ज करने की प्रक्रिया की जा रही है.

आपके शहर में

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola