हिरणपुर में योजनाओं के अभिसरण पर प्रशिक्षण, नमस्ते एप से लेकर स्वच्छता तक दी गयी जानकारी
योजनाओं के अभिसरण को लेकर आयोजित प्रशिक्षण. | Prabhat Khabar Network
हिरणपुर में ग्रामीण स्वच्छता और सरकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण सह क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया.
प्रतिनिधि, हिरणपुर: ग्रामीण स्वच्छता एवं विभिन्न विभागों द्वारा संचालित योजनाओं के बेहतर अभिसरण को लेकर गुरुवार को घाघरजानी स्थित प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण सह क्षमतावर्धन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में पंचायत स्तर पर योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, ग्रामीण स्वच्छता को बढ़ावा देने तथा विभागीय योजनाओं के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने को लेकर प्रतिभागियों को जानकारी दी गयी.
योजनाओं के समन्वय पर दिया जोर
प्रशिक्षण में सहायक अभियंता अभिजीत किशोर, जिला समन्वयक सुमन कुमार मिश्रा, रितेश कुमार, मो. इमरान आलम, बीपीओ टींकल चौधरी तथा प्रखंड समन्वयक अभिषेक गोंड ने विभिन्न विषयों पर प्रशिक्षण दिया.
प्रशिक्षकों ने स्वच्छता से जुड़ी गतिविधियों को पंचायत स्तर पर प्रभावी ढंग से लागू करने और सरकारी योजनाओं का लाभ ग्रामीणों तक पहुंचाने के लिए आपसी समन्वय पर जोर दिया. उन्होंने योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से विकास कार्यों को गति देने की आवश्यकता बतायी.
जलसहिया और पंचायत सचिवों को नमस्ते एप की जानकारी
प्रशिक्षण के दौरान जलसहियाओं एवं पंचायत सचिवों को नमस्ते एप तथा उसमें आंकड़ा प्रविष्टि की प्रक्रिया की जानकारी दी गयी. प्रतिभागियों को पंचायत स्तर पर आंकड़ों के सही संधारण और योजनाओं से संबंधित गतिविधियों की निगरानी के बारे में भी बताया गया.
दिलायी गयी स्वच्छता की शपथ
कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को स्वच्छता शपथ भी दिलायी गयी. प्रशिक्षण में सभी मुखिया, जलसहिया, ग्राम जल एवं स्वच्छता समिति के सदस्य, पंचायत सचिव तथा प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी सहित संबंधित कर्मियों ने भाग लिया.
प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायतों में ग्रामीण स्वच्छता व्यवस्था को मजबूत करने के साथ विभिन्न सरकारी योजनाओं के अभिसरण के माध्यम से विकास कार्यों को गति देना रहा.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए