शिविर में लोगों की समस्याओं का किया गया निबटारा

बन्नोग्राम एवं डोमनड़िया पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ.
पाकुड़िया. प्रखंड के बन्नोग्राम एवं डोमनड़िया पंचायत में बुधवार को सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत शिविर का आयोजन हुआ. उदघाटन बीडीओ साइमन मरांडी, 20 सूत्री अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, सांसद प्रतिनिधि खुर्शीद आलम एवं बीपीआरओ त्रिदीप कुमार शील ने संयुक्त रू�� से किया. शिविर में फरियाद लेकर पहुंचे लोगों की समस्याओं का ऑन द स्पॉट निपटाया गया. बीडीओ ने कहा यह झारखंड सरकार का महत्वपूर्ण कार्यक्रम है. इसका सुदूरवर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है. 20 सूत्री अध्यक्ष ने जनहित में चलाई जा रही विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी. शिविर में विभिन्न विभागों ने स्टॉल लगाकर आवेदन लिया.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










