मध्य विद्यालय बड़ाकियारी में एसएमसी का गठन, शराफत मियां अध्यक्ष और मोनिका बेसरा उपाध्यक्ष चुनी गयीं

Updated:
विज्ञापन

अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का गठन करते उपप्रमुख व अन्य | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

मध्य विद्यालय बड़ाकियारी में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया. अभिभावकों ने सर्वसम्मति से शराफत मियां को अध्यक्ष और मोनिका बेसरा को उपाध्यक्ष चुना. समिति के गठन में शिक्षा विभाग के अधिकारी भी उपस्थित रहे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर : प्रखंड के मध्य विद्यालय बड़ाकियारी में सोमवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (एसएमसी) का गठन किया गया. इस दौरान समिति के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष का चयन किया गया.

विज्ञापन

अभिभावकों ने चुने पदाधिकारी

गठन प्रक्रिया में प्रखंड उपप्रमुख नसीमा खातून, समाजसेवी रूहुल अमीन उर्फ कलाम एवं शिक्षा विभाग के घनश्याम चौबे उपस्थित रहे. समिति गठन के दौरान मौजूद अभिभावकों ने सर्वसम्मति से सदस्यों का चयन किया.

अध्यक्ष पद के लिए शराफत मियां एवं उपाध्यक्ष पद के लिए मोनिका बेसरा का चयन किया गया. चयन के बाद उपस्थित लोगों ने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को बधाई दी. मौके पर प्रधान शिक्षक के अलावा अन्य मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola