संजू टेबड़ीवाल बने शिव शीतला मंदिर के अध्यक्ष

Updated:
विज्ञापन
संजू टेबड़ीवाल बने शिव शीतला मंदिर के अध्यक्ष

पाकुड़ नगर. शहर के शिव शीतला मंदिर में वैशाख मास के अवसर पर 10 से 15 मई तक 121 घंटे हरिनाम संकीर्तन आयोजन को लेकर बैठक हुई.

विज्ञापन

पाकुड़ नगर. शहर के शिव शीतला मंदिर में वैशाख मास के अवसर पर 10 से 15 मई तक 121 घंटे के हरिनाम संकीर्तन को लेकर बैठक हुई. बैठक में संकीर्तन की तैयारी, व्यवस्था और कार्य विभाजन को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में सर्वसम्मति से संजय कुमार टेबड़ीवाल को आयोजन समिति का अध्यक्ष, प्रदीप टेबड़ीवाल को उपाध्यक्ष और संजय भगत उर्फ मुन्ना को सचिव नियुक्त किया गया. वहीं, कीर्तन को सफल बनाने की जिम्मेदारी जगदीश अग्रवाल को सौंपी गयी. बैठक में जानकारी दी गयी कि संकीर्तन के दौरान बासुकीनाथ से आए विद्वान पुरोहित रुद्राभिषेक का आयोजन करेंगे. श्रद्धालुओं में महाप्रसाद का भी वितरण किया जायेगा. बैठक में राजकुमार रजक, लकी रजक, राहुल शर्मा, कुंदन ठाकुर, अनु अग्रवाल आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
सानू दत्ता

लेखक के बारे में

By सानू दत्ता

सानू दत्ता: पिछले 14 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हूं। वर्तमान में प्रभात खबर, पाकुड़ में कार्यरत हूं। ग्रामीण विकास, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, पंचायत और जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखता हूं। डिजिटल पत्रकारिता और मल्टीमीडिया कंटेंट निर्माण के क्षेत्र में भी सक्रिय रूप से कार्य कर रहा हूं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola