चुनाव : कोर्ट परिसर में अध्यक्ष पद की प्रत्याशी ने किया जनसंपर्क
इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन और सहयोग का आग्रह किया. चुनाव चिह्न संबंधी पर्चा वितरित किया.
नगर प्रतिनिधि, पाकुड़ नगर निकाय चुनाव को लेकर पाकुड़ नगर परिषद क्षेत्र में चुनावी गतिविधियां तेज हो गयी है. अध्यक्ष पद की प्रत्याशी संपा साहा ने मंगलवार को कोर्ट परिसर में जनसंपर्क अभियान चलाया. इस दौरान उन्होंने अधिवक्ताओं से मुलाकात कर समर्थन और सहयोग का आग्रह किया. चुनाव चिह्न संबंधी पर्चा वितरित किया. संपा साहा ने कहा कि नगर परिषद क्षेत्र में पेयजल, सड़क, सफाई और अन्य बुनियादी सुविधाओं को लेकर कई कार्य किये गये हैं, उन्होंने शहरी जलापूर्ति योजना के विस्तार और विभिन्न क्षेत्रों में जलापूर्ति शुरू होने का उल्लेख किया. शेष इलाकों में पाइपलाइन विस्तार कार्य पूरा कराने की बात कही. जनसंपर्क अभियान में भाजपा के राजनीतिक पदाधिकारी, कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए