खेलो झारखंड: अंडर-17 फुटबॉल में पाकुड़िया हाई स्कूल का जलवा, फाइनल जीतकर बना चैंपियन

Updated:
विज्ञापन

मंच पर उपस्थित अतिथि | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पाकुड़िया में 'खेलो झारखंड' प्रतियोगिता का समापन हो गया. अंडर-17 फुटबॉल फाइनल में पाकुड़िया हाई स्कूल ने एकलव्य विद्यालय राजबाड़ी को हराकर खिताब जीता. प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

विज्ञापन

पाकुड़िया : प्रखंड स्तरीय ‘खेलो झारखंड’ प्रतियोगिता के तहत आयोजित दो दिवसीय खेल स्पर्धाओं का समापन हो गया. प्रतियोगिता में अंडर-14 एवं अंडर-17 आयु वर्ग के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया.

विज्ञापन

विभिन्न एथलेटिक्स स्पर्धाओं में लिया हिस्सा

पहले दिन 100, 200, 400, 800 एवं 1500 मीटर दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद, गोला फेंक, चक्का फेंक, भाला फेंक और रिले दौड़ सहित विभिन्न स्पर्धाएं हुईं.

फाइनल में पाकुड़िया हाई स्कूल की जीत

दूसरे दिन अंडर-17 वर्ग के फुटबॉल मुकाबले में प्रखंड के विभिन्न हाई स्कूलों की टीमों ने हिस्सा लिया. फाइनल मुकाबला हाई स्कूल पाकुड़िया और एकलव्य विद्यालय राजबाड़ी के बीच हुआ. पाकुड़िया हाई स्कूल की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए एक गोल से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम किया. पूरे मुकाबले के दौरान दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल और आक्रामक खेल का प्रदर्शन किया.

विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित

प्रतियोगिता के समापन पर विजेता एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को कप और मेडल देकर सम्मानित किया गया.

इनका रहा योगदान

आयोजन को सफल बनाने में प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी बिरनाल सोरेन, सुनील मरांडी, सागनेन टुडू, बबलू किस्कू, प्रदीप सोरेन, प्रीति मुर्मू, स्नेहलता सोरेन, शिवजी साव, सत्यवती हेंब्रम, सुबान किस्कू और शांतिलता बारस्की सहित शिक्षकों एवं आयोजन से जुड़े लोगों का योगदान रहा.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola