गणेश-विश्वकर्मा पूजा को लेकर पाकुड़िया में प्रशासन अलर्ट : शांति समिति की बैठक में दिये जरूरी निर्देश
शांति समिति की बैठक में मौजूद अधिकारी व स्थानीय लोग | Prabhat Khabar Network
पाकुड़िया में गणेश पूजा और विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई. बैठक में पूजा स्थलों की सुरक्षा, साफ-सफाई और यातायात व्यवस्था पर विशेष जोर दिया गया. प्रशासन ने अफवाहों पर ध्यान न देने और भड़काऊ पोस्ट से बचने की अपील की है.
पाकुड़िया : गणेश पूजा एवं विश्वकर्मा पूजा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने को लेकर रविवार को पाकुड़िया थाना परिसर में शांति समिति की बैठक हुई. अध्यक्षता थाना प्रभारी मनोज कुमार महतो ने की. बैठक में पूजा के दौरान विधि-व्यवस्था, पूजा स्थलों की सुरक्षा, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था और आम लोगों की सुविधा को लेकर चर्चा की गयी.
भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील
थाना प्रभारी ने पूजा समितियों और उपस्थित लोगों से आपसी भाईचारे एवं सौहार्द के साथ पर्व मनाने की अपील की. उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर ध्यान नहीं दें और बिना पुष्टि के किसी सूचना को सोशल मीडिया पर साझा न करें.
भड़काऊ पोस्ट पर होगी कार्रवाई
उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर भड़काऊ, आपत्तिजनक या समाज में अशांति फैलाने वाली पोस्ट करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जायेगी.
यातायात और साफ-सफाई पर चर्चा
बैठक में बाजार क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने तथा पूजा के दौरान यातायात और आम लोगों की आवाजाही सुचारु रखने पर भी विशेष चर्चा हुई. पूजा समितियों से प्रशासन के निर्देशों का पालन करने की अपील की गयी.
बैठक में ये रहे मौजूद
मौके पर एएसआई सनातन माझी, झामुमो प्रखंड अध्यक्ष मोतीलाल हांसदा, हृदयानंद भगत, जहांगीर अंसारी, शंभू भगत, जयदेव साहू, सुधीर दास, कालिदास डुटू, निवारण हेम्ब्रम, कमाल अंसारी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए