पाकुड़ में 1.2 किलो गांजा के साथ तस्कर गिरफ्तार, नकद और तराजू भी बरामद
जानकारी देते अधिकारी.
मुफस्सिल थाना पुलिस ने 1.2 किलो गांजा, नकद और तराजू के साथ तस्कर को दबोचा. आरोपी ने मुर्शिदाबाद से मादक पदार्थ खरीदने की बात कबूली. जानें पूरा मामला.
प्रतिनिधि, पाकुड़: मुफस्सिल थाना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए 1 किलो 200 ग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी की पहचान फतेहपुर निवासी मंजूर शेख के रूप में हुई है. मामले की जानकारी शुक्रवार को एसडीपीओ कुमार गौरव ने अपने कार्यालय कक्ष में प्रेस वार्ता कर दी.
सूचना के बाद गठित की गयी विशेष टीम
एसडीपीओ कुमार गौरव ने बताया कि 17 सितंबर को थाना क्षेत्र के फतेहपुर में अवैध रूप से मादक पदार्थ की खरीद-बिक्री की सूचना प्राप्त हुई थी.
एसपी अनुदीप सिंह के निर्देश पर कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम का गठन किया गया. टीम फतेहपुर स्थित मंजूर शेख के घर के पास पहुंची.
घर की तलाशी में मिला 1200 ग्राम गांजा
दंडाधिकारी की उपस्थिति में मंजूर शेख के घर की तलाशी ली गयी. तलाशी के क्रम में 1200 ग्राम गांजा बरामद किया गया.
पुलिस ने मौके से 2640 रुपये नकद और लोहे-स्टील का एक तराजू भी बरामद किया.
मुर्शिदाबाद से गांजा खरीदने की बात कही
पूछताछ में गिरफ्तार व्यक्ति ने बताया कि मादक पदार्थ मुर्शिदाबाद, पश्चिम बंगाल के भाषाईपाईकर निवासी साहेब शेख से खरीदा था.
उसके अनुसार, खरीदे गये मादक पदार्थ को पाकुड़ जिले के विभिन्न स्थानों में छोटे-छोटे पुड़िए बनाकर बेचने का काम किया जाता था.
न्यायिक हिरासत में भेजा गया आरोपी
गिरफ्तार आरोपी को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.
वहीं, मामले में फरार साहेब शेख की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की ओर से लगातार छापेमारी की जा रही है.
छापेमारी दल में ये पुलिसकर्मी रहे शामिल
छापेमारी दल में मुफस्सिल थाना प्रभारी गौरव कुमार, गौरी शंकर प्रसाद, रविंद्र सिंह, यशवंत कुशवाहा समेत अन्य पुलिस बल के जवान मौजूद रहे .
आपके शहर में
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए