पेड़ के नीचे बैठी बच्चियों पर गिरी बिजली,एक की मौत

Updated:
विज्ञापन

प्रतीकात्मक तस्वीर.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लिट्टीपाड़ा के छोटा चतरा में वज्रपात से 14 साल की शांति की मौत, 10 साल की चांदी गंभीर रूप से घायल.बारिश से बचने पेड़ के नीचे बैठे थे.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, लिट्टीपाड़ा. प्रखंड क्षेत्र के छोटा चतरा गांव में वज्रपात की चपेट में आने से 14 वर्षीय बच्ची की मौत हो गयी, जबकि उसके साथ मौजूद 10 वर्षीय बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है. घायल बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है.

विज्ञापन

बारिश से बचने पेड़ के नीचे बैठी थीं दोनों

जानकारी के अनुसार छोटा चतरा गांव निवासी धर्मा पहाड़िया की 14 वर्षीय पुत्री शांति पहाड़िन अपनी साथी 10 वर्षीय चांदी पहाड़िन के साथ पास के जंगल में बकरियां चराने गयी थी. दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गयी. बारिश से बचने के लिए दोनों बच्चियां एक पेड़ के नीचे बैठ गयीं.

इसी दौरान तेज आवाज के साथ वज्रपात हुआ और बिजली सीधे पेड़ पर गिर गयी. इसकी चपेट में आने से शांति पहाड़िन की मौके पर ही मौत हो गयी. बताया गया कि घटना के समय उसके हाथ में हसुआ था, जो वज्रपात के प्रभाव से टूट गया.

दूसरी बच्ची भी गंभीर रूप से घायल

वज्रपात की चपेट में आने से चांदी पहाड़िन भी गंभीर रूप से घायल हो गयी. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन और ग्रामीण जंगल की ओर पहुंचे. ग्रामीणों की मदद से घायल बच्ची को तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज जारी है.

घटना के बाद गांव में पसरा मातम

वज्रपात की घटना के बाद मृत बच्ची के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. शांति पहाड़िन की मौत से गांव में शोक का माहौल है. घटना के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण पीड़ित परिवार के घर पहुंचे और परिजनों को सांत्वना दी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola