पचवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस में मोबाइल मेडिकल यूनिट शुरू

Updated:
विज्ञापन

मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन करते बीडीओ, सीओ व कंपनी के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

पचवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस क्षेत्र के नौ गांवों के लोगों को अब उनके घर के पास मुफ्त स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर मोबाइल मेडिकल यूनिट का शुभारंभ किया गया है, जिसमें डॉक्टर, नर्सें और आवश्यक जांच की सुविधाएं शामिल हैं.

विज्ञापन

संवाददाता, पाकुड़ : पचवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस क्षेत्र के परियोजना प्रभावित नौ गांवों के ग्रामीणों को अब उनके घर के निकट निःशुल्क स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी. विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर गुरुवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट (MMU) का शुभारंभ किया गया. इसका उद्घाटन अमड़ापाड़ा बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता और अंचल अधिकारी औसाफ अहमद खान ने संयुक्त रूप से किया. WBPDCL की ओर से उपलब्ध करायी गयी यह मोबाइल मेडिकल यूनिट निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सप्ताह में दो दिन प्रत्येक परियोजना प्रभावित गांव में पहुंचेगी.

विज्ञापन
मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन करते बीडीओ, सीओ व कंपनी के अधिकारी | Prabhat Khabar Network
मोबाइल मेडिकल यूनिट का उद्घाटन करते बीडीओ, सीओ व कंपनी के अधिकारी | Prabhat Khabar Network

मोबाइल मेडिकल यूनिट में एक एमबीबीएस चिकित्सक और दो नर्सें तैनात रहेंगी. वाहन में मोबाइल पैथोलॉजी, ईसीजी, फीटल डॉप्लर, कान-नाक-गला जांच के लिए ओटोस्कोप, ऑक्सीजन सिलेंडर के साथ मलेरिया, डेंगू और टाइफाइड की जांच के लिए किट उपलब्ध रहेगी. इसके अलावा आवश्यक दवाइयां भी दी जाएंगी. इन सभी स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ ग्रामीणों को पूरी तरह निःशुल्क मिलेगा. इस दौरान बीडीओ प्रमोद कुमार गुप्ता ने मोबाइल मेडिकल यूनिट में अपना रैंडम ब्लड शुगर परीक्षण भी कराया.

प्रभावित गांवों की स्वास्थ्य जरूरतों को देखते हुए शुरू की गयी सेवा

परियोजना से प्रभावित ग्रामीण लंबे समय से बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की मांग कर रहे थे. ग्रामीणों की इस आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए मोबाइल मेडिकल यूनिट की व्यवस्था की गयी है. इससे दूर-दराज के प्रभावित गांवों के लोगों को प्राथमिक और आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा.

बिशनपुर में पहले से संचालित है स्वास्थ्य केंद्र

पचवाड़ा नॉर्थ कोल माइंस की आरएंडआर कॉलोनी, बिशनपुर में पहले से स्वास्थ्य केंद्र संचालित है. यहां प्रतिदिन एक एमबीबीएस चिकित्सक और दो नर्सें उपलब्ध रहती हैं. मोबाइल मेडिकल यूनिट के शुरू होने से परियोजना क्षेत्र में स्वास्थ्य सेवाओं का और विस्तार होगा. उद्घाटन कार्यक्रम में WBPDCL के महाप्रबंधक रामाशीष चटर्जी, माइंस मैनेजर महेश कुमार, वेलफेयर ऑफिसर देबाशीष भुइं, SHAR Projects के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट दिलीप तमन, सीएसआर एवं पीआर के महाप्रबंधक संजय बेसरा समेत कंपनी के अन्य अधिकारी मौजूद थे. कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण भी शामिल हुए.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola