महेशपुर में धूमधाम से हुई विश्वकर्मा पूजा, वाहनों-मशीनों की सफाई कर विधि-विधान से की पूजा-अर्चना

Updated:
विज्ञापन

भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

गुरुवार को महेशपुर प्रखंड मुख्यालय और ग्रामीण क्षेत्रों में भगवान विश्वकर्मा की पूजा धूमधाम से मनाई गई. लोगों ने अपने वाहनों, मशीनों और कार्यस्थलों को सजाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की.

विज्ञापन

प्रतिनिधि, महेशपुर : प्रखंड मुख्यालय समेत आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में गुरुवार को शिल्प एवं निर्माण कला के देवता भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना धूमधाम से की गयी. इस अवसर पर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला. विभिन्न घरों, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों तथा कार्यस्थलों पर भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित कर विधि-विधान के साथ पूजा की गयी.

विज्ञापन

वाहनों और मशीनों की हुई सफाई

पूजा को लेकर सुबह से ही लोग अपने-अपने वाहनों, मशीनों और उपकरणों की साफ-सफाई एवं सजावट में जुटे रहे. वाहनों व मशीनों को धोकर आकर्षक ढंग से सजाया गया. इसके बाद शुभ मुहूर्त में पुरोहित कमल किशोर तिवारी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ भगवान विश्वकर्मा की पूजा-अर्चना संपन्न करायी. पूजा के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया.

पूजा स्थलों पर दिखी श्रद्धालुओं की भीड़

विश्वकर्मा पूजा को लेकर क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर भक्तों की भीड़ रही. लोगों ने भगवान विश्वकर्मा से अपने व्यवसाय, कार्य और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की. पूजा स्थल पर पूरे दिन भक्ति का माहौल बना रहा.

ये श्रद्धालु रहे मौजूद

इस अवसर पर आयुष मिश्रा, पीयूष मिश्रा, अनिकेत सिंह, पीयूष भगत, आकाश दत्ता, अभिलाष लेट, बिष्णु भगत, गुड्डू रजक समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद थे.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola