स्कूलों में एमडीएम की जांच, भोजन से पानी तक परखी गई सुरक्षा की कसौटी

Updated:
विज्ञापन

विद्यालय में मध्याह्न भोजन की जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम. | Prabhat Khabar Network

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

बच्चों को सुरक्षित और पौष्टिक भोजन मिले, यह सुनिश्चित करने के लिए स्कूलों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का औचक निरीक्षण किया गया. निरीक्षण के दौरान भोजन की गुणवत्ता और खाद्य सामग्री की बारीकी से जांच की गई.

विज्ञापन

पाकुड़ : बच्चों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मंगलवार को जिले के विभिन्न विद्यालयों में मध्याह्न भोजन (एमडीएम) का औचक निरीक्षण किया गया. उपायुक्त के मार्गदर्शन एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार की टीम ने उत्क्रमित प्राथमिक विद्यालय सोलागड़िया एवं उत्क्रमित मध्य विद्यालय सोनाजोरी में एमडीएम की गुणवत्ता और खाद्य सुरक्षा व्यवस्था की जांच की.

विज्ञापन

भोजन और खाद्य सामग्री की जांच

निरीक्षण के दौरान तैयार भोजन के साथ चावल, दाल, मसाले सहित अन्य खाद्य सामग्री की भी जांच की गयी. प्रथम दृष्टया भोजन एवं खाद्य सामग्री संतोषजनक पायी गयी. टीम ने भोजन बनाने की प्रक्रिया, खाद्य सामग्री के भंडारण, साफ-सफाई और स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा विद्यालय प्रबंधन को आवश्यक निर्देश दिये.

टैप वाटर सीधे नहीं पीने की सलाह

सोनाजोरी विद्यालय में कुछ बच्चों को टैप वाटर सीधे पीते पाया गया. टीम ने विद्यालय प्रबंधन को पेयजल की गुणवत्ता सुनिश्चित करने और बच्चों को सुरक्षित एवं स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने का निर्देश दिया.

पैकेटबंद खाद्य पदार्थों की जांच जरूरी

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी अभिमन्यु कुमार ने बच्चों को पैकेटबंद खाद्य पदार्थ खरीदते समय एक्सपायरी, बेस्ट बिफोर डेट, पैकेजिंग और लेबल की जांच करने की जानकारी दी. फटे या संदिग्ध पैकेट वाले खाद्य पदार्थ नहीं खरीदने की सलाह दी गयी.

हाथ धोने के लिए किया जागरूक

बच्चों को भोजन से पहले और शौचालय के बाद साबुन से हाथ धोने के लिए भी जागरूक किया गया. साथ ही खाद्य सुरक्षा संबंधी शिकायत के लिए एफएसएसएआई हेल्पलाइन नंबर 1800-11-2100 की जानकारी दी गयी.

आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola